इन चार शेयरों में मिल सकता है 32 पर्सेंट तक फायदा, यह हैं इनके अभी भाव

मुंबई- ब्रोकरेज फर्म Motilal Oswal ने PNB Housing Finance, Aarti Industries, Tata Power और Midwest के शेयरों को खरीदने की सलाह दी है। उसका मानना है कि इनमें 32 पर्सेंट तक का फायदा निवेशकों को मिल सकता है।

रिपोर्ट के अनुसार 1,136 रुपये का पीएनबी हाउसिंग का शेयर 1500 रुपये तक जा सकता है। कंपनी अब पारंपरिक प्राइम होम लोन से आगे बढ़कर अफोर्डेबल हाउसिंग और उभरते बाजारों पर दांव बढ़ा रही है। मैनेजमेंट का लक्ष्य वित्त वर्ष 2027 में पोर्टफोलियो 18 से 20% बढ़ाने का है, और अगले दो साल में रिटेल पोर्टफोलियो में इन दोनों का हिस्सा सितंबर 2026 के करीब 41% से बढ़कर करीब 50% करने का है। ब्रोकरेज को 2026 से 2029 के बीच लोन में सालाना 22% और मुनाफे में 15% बढ़त की उम्मीद है।

ब्रोकरेज ने कहा, आरती इंडस्ट्रीज का शेयर 600 रुपये तक जा सकता है। यह अभी 483 रुपये पर है। कंपनी का MMA, जो पेट्रोल की ऑक्टेन क्षमता बढ़ाने वाला एडिटिव है, MTBE से करीब 50% सस्ता पड़ता है। कंपनी ने जुलाई 2026 में एनर्जी सेगमेंट की क्षमता करीब 24% बढ़ाकर 360 kt सालाना कर दी है।

ग्रोथ का अगला दौर Zone IV से आएगा, जहां 1,800 करोड़ रुपये के निवेश से बना मल्टीपर्पज प्लांट 35 से 40 प्रोडक्ट बना सकता है। वित्त वर्ष 2027 में 5 से 10 और 2028 तक 25 से 30 प्रोडक्ट लॉन्च करने की योजना है।

357 रुपये का Tata Power का शेयर 440 रुपये तक जा सकता है। सितंबर तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 19,640 करोड़ रुपये के साथ अनुमान के मुताबिक रहा। एडजस्टेड मुनाफा 1,280 करोड़ रुपये पर अनुमान के मुताबिक रहा। ब्रोकरेज को बिजली की मजबूत मांग पसंद आई, जो तिमाही में 10 से 11% और अक्टूबर में 12% बढ़ी।

मिडवेस्ट का शेयर अभी 1,024 रुपये पर है। यह शेयर 1150 रुपये तक जा सकता है। सितंबर तिमाही में रेवेन्यू 15% बढ़कर 190 करोड़ रुपये रहा, पर ग्रेनाइट की औसत कीमत 14% घटकर 50,200 रुपये प्रति क्यूबिक मीटर पर आ गई। मैनेजमेंट को सीजन के हिसाब से दूसरी छमाही बेहतर रहने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *