धनतेरस और दिवाली के बाद सोना जमकर टूटा, 2911 रुपये गिरकर 1.38 लाख

मुंबई- धनतेरस और दिवाली के बाद सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला लगातार तीसरे सत्र जारी रहा। 12 नवंबर को सोना 2,911 रुपये टूटकर 1.38 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। घरेलू बाजार में कमजोर मांग और अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने में गिरावट का असर इसकी घरेलू कीमतों पर पड़ा।

1 किलो चांदी की कीमत 4,860 रुपए घटकर 1.81 लाख रुपए पर आ गई है। इससे पहले कल भी सोना 1,817 रुपए गिरा था, यानी दो दिन में सोना करीब 4,728 रुपए सस्ता हो चुका है। इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। चांदी की कीमत 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए थी, जो 29 जनवरी को 3.86 लाख रुपए के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई थी। तब से अब तक चांदी 1.94 लाख रुपए सस्ती हो गई है।

31 दिसंबर 2025 को सोने के दाम 1.33 लाख रुपए थे, जो 29 जनवरी को बढ़कर 1.76 लाख रुपए के सबसे ऊपरी स्तर पर पहुंच गए थे। तब से अब तक सोना 36 हजार रुपए सस्ता हो चुका है। हालांकि, धनतेरस के पहले सोने की कीमतों में थोड़ी तेजी जरूर देखी गई थी, लेकिन अब इसमें फिर से गिरावट आ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *