ऑयल इंडिया का फायदा 116 प्रतिशत बढ़ा, 7 रुपये तक का मिलेगा डिविवेंड

मुंबई- सरकारी तेल कंपनी Oil India का दूसरा तिमाही में मुनाफा दोगुने से भी ज्यादा हो गया। नतीजों के साथ बोर्ड ने 7 रुपये प्रति शेयर के अंतरिम डिविडेंड का भी ऐलान किया है।

सितंबर तिमाही में स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट 2,259.42 करोड़ रुपये रहा, जो जून तिमाही में 2,870.21 करोड़ रुपये था। एक्साइज ड्यूटी घटाकर ऑपरेशंस से रेवेन्यू 1.4% बढ़कर 8,071.2 करोड़ रुपये पहुंचा, जो पिछली तिमाही में 7,958.1 करोड़ रुपये था।

पिछले साल की इसी तिमाही से तुलना करें तो स्टैंडअलोन मुनाफा 1,044 करोड़ रुपये से 116% बढ़ा है। कंपनी ने इसकी दो वजहें बताई हैं, क्रूड उत्पादन में 20% की बढ़ोतरी और क्रूड की कीमत में 35% का इजाफा। कंपनी को इस तिमाही में प्रति बैरल 92.24 डॉलर मिले, जबकि एक साल पहले ये 68.19 डॉलर था।

कंसॉलिडेटेड आधार पर मुनाफा 53% बढ़कर 2,520.57 करोड़ रुपये पहुंचा, जो पिछले साल 1,643.81 करोड़ रुपये था। कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू 9,175.47 करोड़ रुपये से बढ़कर 11,914.8 करोड़ रुपये हो गया। पहली छमाही में कंसॉलिडेटेड मुनाफा 77% बढ़कर 6,547.7 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले 3,690.32 करोड़ रुपये था।

बोर्ड ने वित्त वर्ष 2027 के लिए 10 रुपये फेस वैल्यू वाले हर शेयर पर 7 रुपये का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है। इसकी रिकॉर्ड डेट 20 नवंबर 2026 तय की गई है और भुगतान 12 दिसंबर 2026 या उससे पहले होगा। इस साल में अब तक शेयर करीब 3% नीचे है। 6 महीने में 10 पर्सेंट टूटा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *