IRFC शेयर एक महीने में एक लाख को बनाया 1.10 लाख, अब यहां जाएगा

मुंबई- रेलवे सेक्टर की सरकारी कंपनी IRFC के शेयर में एक महीने में करीब 10% की तेजी आई है। हालांकि, एक साल में इस शेयर ने जमकर घाटा दिया है। पर विश्लेषकों का मानना है कि यह शेयर अब तेजी में आ सकता है।

शेयर बाजार के जानकारों का मानना है कि रेलवे में बढ़ते निवेश का फायदा IRFC को मिल सकता है। कंपनी रेलवे से जुड़ी दूसरी कंपनियों को कर्ज देती है। ऐसे में रेलवे प्रोजेक्ट्स पर खर्च बढ़ने से कर्ज की मांग भी बढ़ सकती है। Choice Broking के मुताबिक, IRFC का शेयर फिलहाल ₹75 से ₹90 के दायरे में कारोबार कर रहा है। ₹90 का स्तर इसके लिए अहम रुकावट है। अगर शेयर मजबूती के साथ ₹90 के ऊपर निकलता है, तो इसमें आगे तेजी देखने को मिल सकती है। इसके बाद शेयर ₹100 और फिर ₹110 तक पहुंच सकता है।

जापान ने भारत में बने इलेक्ट्रॉनिक ट्रेन प्रोपल्शन सिस्टम का पहला ऑर्डर दिया है। यह भारतीय रेलवे तकनीक और निर्यात के लिहाज से बड़ी उपलब्धि है। ट्रेन में प्रोपल्शन सिस्टम की अहम भूमिका होती है। इसकी लागत ट्रेन की कुल कीमत का करीब 40% होती है।

भारत पहले ही जर्मनी, फ्रांस, स्विट्जरलैंड और अमेरिका जैसे देशों को रेलवे के कलपुर्जे निर्यात कर चुका है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 2029-30 तक भारत में बनी पूरी वंदे भारत ट्रेनें विदेशों में निर्यात करने का लक्ष्य भी रखा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *