एनएसई ने 20 मर्चेंट बैंकरों को दिया आईपीओ में 186 करोड़ का भारी फीस

मुंबई- नेशनल स्टॉक एक्सचेंज यानी एनएसई ने अपने 22000 करोड़ रुपये के मेगा आईपीओ में 20 मर्चेंट बैंकरों की फौज तैयार की थी। एक्सचेंज ने इतनी बड़ी फौज तैयार करने के बाद भी आईपीओ में केवल 5 गुना का ही रिस्पांस मिला। इस फौज को एनएसई ने 186 करोड़ रुपये का भारी भरकम फीस दिया है।

इस आधार पर कुल फीस आईपीओ साइज की तुलना में 0.82 फीसदी रही है। यह दिखाता है कि भारत के पिछले कुछ सालों के सबसे चर्चित IPO में से एक के लिए सलाह देने के बदले बैंकरों ने काफी कम फीस ली। पिछले कुछ सालों में भारत की दूसरी बड़ी लिस्टिंग पर दी गई फीस में काफी अंतर रहा है।

देश का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड ने 2024 में अपना इश्यू लाया था। उसने अपने 27,000 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए 1.77 फीसदी का भुगतान किया था। LG इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड की लिस्टिंग के लिए लगभग 1.94% पेमेंट किया गया।

लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ़ इंडिया और NTPC ग्रीन एनर्जी लिमिटेड ने अपने-अपने इश्यू साइज़ का लगभग 0.58% और 0.54% पेमेंट किया, जबकि प्राइवेट सेक्टर की कंपनियों ने आम तौर पर ज़्यादा पेमेंट किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *