हर 24 शेयर पर 7 शेयर फ्री में देने जा रही यह स्मॉलकैप कंपनी, यह है तारीख

मुंबई- शेयर बाजार में 5 रुपये से कम कीमत वाले शेयर जोंजुआ ओवरसीज (Jonjua Overseas) में निवेशकों की भारी दिलचस्पी देखने को मिली रही है। इस पेनी स्टॉक में गुरुवार, 3 सितंबर को भी 5 प्रतिशत का अपर सर्किट लगा है। इस शेयर में यह उछाल बोनस शेयर इश्यू के लिए रिकॉर्ड डेट करीब आने की वजह से देखने को मिल रही है।

दरअसल, बीते दिनों कंपनी ने 7:24 रेशयो में बोनस शेयर इश्यू का ऐलान किया था, जिसके लिए रिकॉर्ड डेट 4 सितंबर 2026 तय की गई थी। यानी, जिन शेयरधारकों के पास इस तारीख तक उनके डीमैट अकाउंट शेयर होंगे, वे ही बोनस इश्यू के लिए पात्र होंगे। ऐसे में बोनस इश्यू पाने के लिए निवेशकों के पास शेयर खरीदने का आज आखिरी मौका था। कंपनी ने बोनस इश्यू प्रक्रिया के तहत कुल 79,55,966 नए इक्विटी शेयर जारी करने की तैयारी में है।

कंपनी की तरफ से दाखिल एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक, कंपनी ने 7 सितंबर 2026 को अलॉटमेंट की डीम्ड डेट तय की है। इस दिन दोपहर 12 बजे तक डिपॉजिटरी सिस्टम में शेयरों को क्रेडिट करने के लिए सभी जरूरी दस्तावेज जमा कर दिए जाएंगे। इसके अगले ही दिन यानी 8 सितंबर 2026 से इन नए बोनस शेयरों की ट्रेडिंग नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) या बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर शुरू हो जाएगी। हालांकि, यह रेगुलेटरी मंजूरी के अधीन है।

7:24 के इस बोनस शेयर इश्यू का मतलब है कि रिकॉर्ड डेट पर हर 24 शेयरों के बदले पात्र शेयरधारकों को 7 अतिरिक्त शेयर फ्री में जारी किए जाएंगे। ऐसे में निवेशकों के पास मौजूद कुल शेयरों की संख्या बढ़ जाएगी, लेकिन उनके वैल्यू में कोई बदलाव नहीं होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *