शेयरों में भारी गिरावट के बावजूद आईसीआईसीआई से आगे है एचडीएफसी बैंक
मुंबई- एचडीएफसी बैंक में चल रहे तमाम उठापटक के चलते इसके शेयरों में पिछले एक साल में जमकर गिरावट आई है। बावजूद यह मार्केट कैप के लिहाज से आईसीआईसीआई बैंक से काफी आगे है। इसका मतलब यह है कि बैंक का ब्रांड अभी भी मजबूत बना हुआ है।
बता दें कि एचडीएफसी बैंक में इसके चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती के अचानक जाने के बाद से मामला काफी गंभीर है। दुबई में ट्रेड और उसके बाद मार्केटिंग खर्च को लेकर तमाम समस्याएँ चल रही थीं कि इसी बीच इसके एमडी शशि जगदीशन को भी जाना पड़ा। कहा जा रहा है कि नए चेयरमैन राजीव कुमार से भी उनकी नहीं पटी। इन सबके बावजूद एचडीएफसी बैंक मार्केट कैप के लिहाज से आगे है।
बुधवार तक के आंकड़ों के मुताबिक, आईसीआईसीआई बैंक का मार्केट कैप 10.24 लाख करोड़ रुपये है। इसका एक साल का शेयर का हाई 1479 रुपये है जबकि निचला स्तर 1187 रुपये है। निफ्टी-50 में इसका वेटेज 9.45 फीसदी है। रिलायंस इंडस्ट्रीज का वेटेज 7.8 फीसदी है।
उधर, एचडीएफसी बैंक का निफ्टी-50 में वेटेज अभी भी 9.85 फीसदी पर बना हुआ है। इसका मार्केट कैप 9.80 लाख करोड़ रुपये के पार है। बैंक का शेयर एक साल का ऊपरी स्तर पर 1020 रुपये और निचले स्तर पर 698 रुपये रहा है।

