क्लोजिंग ऑक्शन सेसन का कमाल, 2100 अंक टूटा सेंसेक्स, 95 का पुट 446 पर

मुंबई- सेबी के नए नियम क्लोजिंग ऑक्शन सेसन यानी सीएएस का जबरदस्त फायदा ट्रेडर उठा रहे हैं। हालात यह है कि सेकंड भर में ही बाजारों में हजारों पाइंट की गिरावट आ रही है। गुरुवार को इंडिकेटिव क्लोजिंग के दौरान बीएसई सेंसेक्स अचानक 2100 अंक तक टूट गया। हालांकि, बाद में यह 417 अंक की गिरावट के साथ ही बंद हुआ।

एक्सपायरी के दिन दोपहर 3:15 बजे सेंसेक्स 76,554 के आसपास ट्रेड कर रहा था। उस वक्त 76,600 स्ट्राइक का कॉल ऑप्शन (CE) 152 रुपए और पुट ऑप्शन (PE) 95 रुपए पर था। लेकिन 3:30 बजे क्लोजिंग ऑक्शन सेशन (CAS) खत्म होते-होते सेंसेक्स 76,152 पर आ गया। इस तेज गिरावट से कॉल ऑप्शन की वैल्यू जीरो हो गई, जबकि 95 रुपए वाला पुट ऑप्शन सीधे 446 रुपए पर पहुंच गया। इस अचानक आए बदलाव से पुट खरीदारों को भारी मुनाफा हुआ, जबकि कॉल राइटर्स और सेलर्स को तगड़ा नुकसान झेलना पड़ा।

सीएएस को अगस्त के अंतिम सप्ताह में लागू किया गया है। बाजार बंद होने के समय (3:40 PM के आसपास तक चलने वाला) एक छोटा ऑक्शन सेशन होता है। इसमें शेयरों की ऑफिशियल क्लोजिंग प्राइस तय करने के लिए बाय और सेल ऑर्डर्स को मैच किया जाता है। रेगुलेटर्स ने भारतीय बाजारों को चीन, ताइवान, हांगकांग और दक्षिण कोरिया जैसे एशियाई और ग्लोबल मार्केट्स के मानकों के बराबर लाने के लिए यह नया सिस्टम लागू किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *