मुथूट फिनकॉर्प 3,000 करोड़ रुपये का लाएगी आईपीओ, सेबी के पास मसौदा जमा

मुंबई- मुथूट फिनकॉर्प ₹3,000 करोड़ का IPO ला रही है। कंपनी ने सेबी के पास DRHP दाखिल किया है। आईपीओ से मिले पैसों का इस्तेमाल भविष्य की पूंजी जरूरतें पूरी करने, आगे कर्ज देने और कारोबार के विस्तार में होगा।

सेबी के पास जमा मसौदे के मुताबिक, यह आईपीओ पूरी तरह से फ्रेश इश्यू होगा। यानी इसमें नए शेयर जारी किए जाएंगे। इसमें ऑफर फॉर सेल शामिल नहीं है। यानी कोई भी इन्वेस्टर अपने शेयर नहीं बेच रहा।

मुथूट फिनकॉर्प, मुथूट पप्पाचन ग्रुप का हिस्सा है। इसकी शुरुआत 1887 में हुई थी। कंपनी मुख्य रूप से गोल्ड लोन सेगमेंट में काम करती है। पिछले दो दशकों से ज्यादा समय से कंपनी इस बिजनेस में है। गोल्ड लोन के अलावा यह कंपनी बिजनेस लोन, लोन अगेंस्ट प्रॉपर्टी, सप्लाई चेन फाइनेंसिंग, डिजिटल लोन, माइक्रोफाइनेंस और हाउसिंग लोन भी देती है।

वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी का फायदा तीन गुना बढ़कर 1848 करोड़ रुपये के पार रहा। यह उसके पहले वाले वित्त वर्ष में 607 करोड़ रुपये था। कंपनी का राजस्व बढ़कर 11,203 करोड़ रुपये रहा जो एक साल पहले 8479 करोड़ रुपये था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *