इस हफ्ते 11 कंपनियों के आईपीओ, 7,000 करोड़ रुपये से ज्यादा जुटाएंगे

मुंबई- 7 सितंबर से 15 सितंबर के बीच 11 मेन-बोर्ड कंपनियां आईपीओ लेकर आ रही हैं। इन इश्यू के जरिए बाजार से कुल 7,055 करोड़ रुपये जुटाए जाएंगे। इनमें रेंटोमोजो, करमतारा इंजीनियरिंग और कनोहर इलेक्ट्रिकल्स जैसे नाम शामिल हैं।

हफ्ते का पहला आईपीओ रियल एस्टेट कंपनी प्रणव कंस्ट्रक्शंस का होगा जो सात सितंबर को खुलेगा और 9 सितंबर को बंद होगा। 351 करोड़ रुपये का यह इश्यू है जिसका भाव 118 से 124 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।

मंगलवार को तीन अलग-अलग सेक्टर्स की कंपनियां अपने इश्यू लेकर आ रही हैं। कनोहर इलेक्ट्रिकल्स 601 से 632 रुपये के भाव पर 1056 करोड़ रुपये जुटाएगी प्रसोल केमिकल्स  का इश्यू भी 8 सितंबर को खुलेगा और 10 सिंतबर को बंद होगा। इसके प्राइस बैंड ₹643 से ₹676 है। साइज ₹500 करोड़ है। ग्लॉस वाल सिस्टम भी 8 सितंबर को खुलेगा और 10 सितंबर को बंद होगा। प्राइस बैंड ₹172 से ₹182 रखा गया है। कंपनी इश्यू के जरिए ₹428 करोड़ जुटाएगी।

सितंबर को 6 कंपनियों के आईपीओ खुलेंगे जो 11 सितंबर को बंद होंगे। इनमें रेंटोमोजो ऑनलाइन रेंटल सर्विसेज कंपनी का आईपीओ ₹1,256 करोड़ का है। इसमें ₹150 करोड़ का फ्रेश इश्यू और ₹1,106 करोड़ का OFS है। प्राइस बैंड ₹384-₹404। करमतारा का 875 करोड़ के इश्यू का भाव 241 से 254 रुपये है।

मणिपाल पेमेंट का 805 करोड़ का आईपीओ 322 से 339 रुपये के भाव में मिलेगा। आर्सिल: ₹733 करोड़ का आईपीओ पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल है। प्राइस बैंड ₹132 से ₹139 है। यह पूरी रकम शेयर बेचने वालों को मिलेगी, कंपनी को कोई फंड नहीं मिलेगा। एलसीसी 427 करोड़ जुटाएगी। इसका भाव 139 से 146 रुपये तय किया गया है।

स्टीमहाउस का414 करोड़ का साइज है, जिसमें ₹353 करोड़ का फ्रेश इश्यू और 61 करोड़ रुपए का ओएफएस शामिल है। हफ्ते का आखिरी आईपीओ वीगालैंड डेवलपर्स का 10 सितंबर को खुलेगा और 15 सितंबर को बंद होगा। कंपनी बाजार से ₹210 करोड़ जुटाएगी। प्राइस बैंड ₹130-₹140 तय किया गया है।

इन 11 इश्यू के साथ साल में अब तक आईपीओ लाने वाली मेन-बोर्ड कंपनियों की संख्या 75 तक पहुंच जाएगी। 1 सितंबर को ‘रेज ऑफ बिलीफ’ और ‘दीपा ज्वेलर्स’ के आईपीओ पहले ही आ चुके हैं। अगस्त में 23 कंपनियां अपने आईपीओ लेकर आई थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *