सीएमआर ग्रीन आईपीओ में मिल सकता है 37 फीसदी का फायदा, आज है लिस्टिंग

मुंबई– सीएमआर ग्रीन टेक्नोलॉजीज के आईपीओ को निवेशकों का धांसू रिस्पांस मिला था। आज इस शेयर की लिस्टिंग होगी। इसके ₹631 करोड़ के आईपीओ को 127 गुना से अधिक बोली मिलने के बाद शेयरों का अलॉटमेंट भी फाइनल हो चुका है।

ग्रे मार्केट में आईपीओ के 192 रुपये के इश्यू प्राइस से यह  शेयर 70 रुपये यानी 36.46% की GMP (ग्रे मार्केट प्रीमियम) पर है। इससे शेयरों की मजबूत लिस्टिंग के संकेत मिल रहे हैं। हालांकि मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक यह ग्रे मार्केट से मिले संकेतों की बजाय कंपनी की कारोबारी सेहत और लिस्टिंग के दिन मार्केट की परिस्थिति पर निर्भर रहेगा।

सीएमआर ग्रीन के 631 करोड़ रुपये के आईपीओ में निवेशकों ने 182-192 के प्राइस बैंड और 78 शेयरों के लॉट में पैसे लगाए। इस इश्यू को हर कैटेगरी के निवेशकों का अच्छा रिस्पांस मिला और ओवरऑल यह 127.07 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित हिस्सा 270.46 गुना, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 172.35 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 27.08 गुना और एंप्लॉयीज का हिस्सा 18.53 गुना भरा था।

सीएमआर ग्रीन टेक्नोलॉजीज नॉन-फेरस मेटल रिसाइकलर है और इसका कारोबार सेकंडरी एलुमिनियम मार्केट में भी है। इसे एलुमिनियम और जिंक डाई-कास्टिंग एलॉयज में महारत हासिल है। यह इनगॉट और लिक्विड फॉर्म में रिसाइकल्ड एलुमिनियम एलॉयज और जिंक एलॉय इनगॉट्स के साथ-साथ भट्ठी में इस्तेमाल के लिए स्टेनलेस स्टील, कॉपर, पीतल, जस्ता, लेड और मैगनीशियम के स्क्रैप तैयार करती है।

वित्त वर्ष 2023 में इसे ₹104.51 करोड़ का शुद्ध मुनाफा हुआ था लेकिन अगले ही वित्त वर्ष 2024 में यह 838.56 करोड़ के शुद्ध घाटे में आ गई जिससे उबरते हुए वित्त वर्ष 2025 में यब ₹155.04 करोड़ के शुद्ध मुनाफे में आ गई। हालांकि इस दौरान कंपनी की टोटल इनकम लगातार बढ़ी और वित्त वर्ष 2023 में ₹5,889.00 करोड़ और वित्त वर्ष 2024 में ₹5,968.44 करोड़ से बढ़कर वित्त वर्ष 2026 में ₹6,696.66 करोड़ पर पहुंच गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *