सुजलॉन, Groww से डिक्सन तक, इन स्टॉक्स में मिल सकता है 52% तक रिटर्न
मुंबई- पिछले हफ्ते भारतीय शेयर बाजार ने हफ्ते का अंत जोरदार तेजी के साथ किया। निफ्टी 50 में 3.2 प्रतिशत और सेंसेक्स में 1.5 प्रतिशत की बढ़त दर्ज हुई।
इस तेजी के बीच Nomura, Jefferies, Nuvama, Motilal Oswal और JM Financial जैसे बड़े ब्रोकरेज हाउस ने अलग-अलग सेक्टर के शेयरों में मजबूत तेजी की उम्मीद जताई है।
Bank of America Securities ने Groww को खरीदने की सलाह दी है। इस शेयर का भाव 235 रुपये तक जा सकता है जो मौजूदा स्तर से करीब 13 प्रतिशत की बढ़त दिखाता है। ब्रोकरेज का मानना है कि Groww भारत के तेजी से बढ़ते रिटेल इनवेस्टमेंट मार्केट पर सीधा दांव है। FY26 से FY28 के बीच कंपनी की रेवेन्यू ग्रोथ करीब 30 प्रतिशत CAGR रहने की उम्मीद है, साथ ही टेक्नोलॉजी बेस्ड मॉडल के कारण मार्जिन भी बेहतर होंगे।
Motilal Oswal ने Hero MotoCorp को खरीदने की सलाह दी है। यह शेयर 6,205 रुपये तक जा सकता है यानी मौजूदा भाव से 18 प्रतिशत का फायदा मिलने की उम्मीद है। ब्रोकरेज के मुताबिक FY25 से FY28 के बीच कंपनी की वॉल्यूम ग्रोथ 7 प्रतिशत CAGR रह सकती है। इसमें ग्रामीण मांग की वापसी, स्कूटर सेगमेंट और एक्सपोर्ट का बड़ा योगदान रहेगा। इसी के साथ रेवेन्यू और मुनाफे में भी करीब 11 प्रतिशत CAGR की उम्मीद है।
Nomura ने आईटी कंपनी Wipro के भाव का अनुमान 250 रुपये लगाया है। यानी 19 फीसदी का फायदा। इसे खरीदने की सलाह दी गई है। बायबैक कंपनी के लिए पॉजिटिव है क्योंकि इससे शेयरों की संख्या कम होती है और EPS को सपोर्ट मिलता है। साथ ही कंपनी की डील पाइपलाइन मजबूत बनी हुई है और कुछ क्षेत्रों में ग्रोथ जारी है।
JM Financial ने JSW Energy को खरीदने की सलाह दी है और उसका मानना है कि 614 रुपये तक यह शेयर जा सकता है। इसका मतलब शेयरों में करीब 21 प्रतिशत का उछाल आ सकता है। ब्रोकरेज के अनुसार कंपनी को मर्चेंट मार्केट और नई क्षमता बढ़ाने से फायदा मिलेगा।
Jefferies ने Adani Enterprises को खरीदने की सलाह दी है। हालांकि इसका लक्ष्य घटाकर 2,600 रुपये तक कर दिया है। इस शेयर में 22 फीसदी का फायदा मिलने का अनुमान है। ब्रोकरेज का मानना है कि एयरपोर्ट, नई ऊर्जा, रोड और कॉपर बिजनेस में विस्तार से FY27 के बाद कमाई में तेजी आ सकती है।
HSBC ने ह्यूंडई इंडिया के शेयर को खरीदने की सलाह दी है। उसका मानना है कि यह शेयर 22 फीसदी तक बढ़ सकता है यानी 2,200 रुपये तक जा सकता है। हाल की कमजोरी की वजह कमजोर प्रोडक्ट लॉन्च साइकिल, मार्केट शेयर पर दबाव और मिडल ईस्ट जैसे एक्सपोर्ट मार्केट पर ज्यादा निर्भरता रही है।
Motilal Oswal ने Dixon Technologies को खरीदने की सलाह दी है। यह शेयर 14,700 रुपये तक जा सकता है। यह मौजूदा स्तर से करीब 30 प्रतिशत तेजी का संकेत है। ब्रोकरेज के अनुसार अभी मेमोरी कॉस्ट बढ़ने और स्मार्टफोन डिमांड कमजोर होने से दबाव है, लेकिन आगे बैकवर्ड इंटीग्रेशन, स्केल और नए अप्रूवल्स से रिकवरी आएगी।
Nuvama ने Prestige Estates Projects पर ‘Buy’ रेटिंग बरकरार रखी है और 1,830 रुपये का टारगेट दिया है। इस हिसाब से करीब 40 प्रतिशत तेजी आने का अनुमान है। कंपनी ने Q4FY26 में करीब 7,700 करोड़ रुपये की प्री-सेल्स दर्ज की। यह सालाना आधार पर 10 प्रतिशत ज्यादा है।
Nomura ने Nuvoco Vistas Corporation पर ‘Buy’ रेटिंग दी है और 470 रुपये का टारगेट रखा है। इसमें 53 फीसदी तक का फायदा मिल सकता है। ब्रोकरेज के अनुसार मार्च तिमाही में कंपनी का प्रदर्शन उम्मीद से बेहतर रहा, जहां EBITDA 590 करोड़ रुपये रहा, जो अनुमान से ऊपर था। यह बेहतर प्रदर्शन आगे स्टॉक के लिए बड़ा ट्रिगर बन सकता है।

