1 महीने में 74% उछला ओला इलेक्ट्रिक शेयर, जानिए कहां तक जाएगा शेयर

मुंबई- ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड के शेयरों में पिछले कुछ समय से जोरदार तेजी देखने को मिली है। पिछले 1 महीने में यह करीब 74% उछला है। एक साल के निचले स्तर 22.25 रुपये से यह करीब 82% चढ़ चुका है। इस तूफानी तेजी के बाद निवेशक उलझन में हैं कि उन्हें ओला इलेक्ट्रिक खरीदना, बेचना या फिर होल्ड करना चाहिए।

BSE और NSE ने Ola Electric के शेयरों को शॉर्ट-टर्म ASM (Additional Surveillance Measure) फ्रेमवर्क में रखा है। आमतौर पर जिन शेयरों में ज्यादा उतार-चढ़ाव होता है, उन्हें ASM में डालकर निवेशकों को सतर्क किया जाता है। इससे कई बार शेयरों में अतिरिक्त दबाव आ जाता है। लेकिन, जरूरी नहीं कि हर बार ऐसा ही हो।

कंपनी का कहना है कि नया 46100 फॉर्मेट LFP सेल मौजूदा NMC 4680 Bharat Cell से बड़ा है। यह स्केल, लागत और इस्तेमाल के लिहाज से बेहतर है। इसे अगले क्वार्टर से Ola के प्रोडक्ट्स में शामिल किया जा सकता है।

WealthMills Securities के इक्विटी स्ट्रैटेजिस्ट क्रांति बाथिनी के मुताबिक, बैटरी मैन्युफैक्चरिंग से जुड़े ऐलान के बाद शेयर में थोड़ी पॉजिटिविटी आई है। हालांकि, बाजार अब भी कंपनी के आने वाले नतीजों का इंतजार कर रहा है। यह समय कंपनी के लिए बेहद अहम है और ज्यादा जोखिम लेने वाले निवेशक मिड और शॉर्ट टर्म के लिए इसमें एंट्री पर विचार कर सकते हैं। हालांकि, अगले दो क्वार्टर के नतीजे शेयर की दिशा तय करेंगे।

Angel One के ओशो कृष्णन के अनुसार, मौजूदा स्तर पर सावधानी बरतना जरूरी है। अगर शेयर 42 रुपये के ऊपर टिकता है, तो इसमें और तेजी आ सकती है और यह 50 रुपये तक जा सकता है। उन्होंने कहा कि नीचे की ओर 35 रुपये मजबूत सपोर्ट है। वहीं, 32 रुपये और मजबूत सहारा दे सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *