बजट के बाद किन शेयर्स को खरीद सकते हैं, देखिए लिस्ट
मुंबई- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने 90 मिनट के बजट भाषण के दौरान कई बड़े ऐलान किया। बजट भाषण के दौरान सटॉक मार्केट में अच्छी तेजी नजर आई लेकिन वित्त मंत्री के बजट भाषण खत्म होने के बाद एकाएक बाजार अपनी पूरी बढ़त गवां कर लाल निशान में चला गया।
बजट के बड़े हाईलाईट्स पर नजर डालें तो वित्त मंत्री ने निवेश में 35 फीसदी की बढ़त का एलान किया है। बता दें कि पिछले साल के बजट में निवेश में इतनी ही बढ़ोतरी की गई थी। इसका मतलब यह है कि सरकार का फोकस मैन्यूफैक्चरिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर पर बना हुआ है। इनपर फोकस बने रहने से स्वत: अपने आप ही बाजार में रोजगार और ग्रोथ में बढ़ोतरी दिखने की संभावना है।
ट्रेडिंगो के पार्थ न्याति का कहना है कि राज्यों के चुनाव को देखते हुए बाजार के लिए कोई बजट में नेगेटिव सरप्राइस देखने को नहीं मिला। यह बजट काफी सोचसमझकर बनाया गया है। इसमें देश के ग्रोथ इंजन में ईंधन भरने की कोशिश की गई है। निवेशकों को कैपिटल गुड्स और इंफ्रा से जुड़े स्टॉक जैसे थर्मेक्स, सिमेंस, ग्रिंडवेल, केएनआर कंस्ट्रक्शन, पीएनसी इंफ्रा और एसीसी पर नजर रखनी चाहिए।
मेहता इक्विटीज के प्रशांत तापसे का कहना है कि कोई बुरी खबर ना होना भी बाजार के लिए अपने में अच्छी खबर है। वित्त मंत्री ने लॉन्ग टर्म ग्रोथ पर अपना फोकस बनाए रखा है। उन्होंने आगे कहा कि मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर में आने वाली कोई ग्रोथ दूसरे सेक्टरों में ग्रोथ को प्रेरित करेगी। इससे पूरी इकोनॉमी में तेजी आने के साथ ही रोजगार के अवसर पैदा होंगे।
स्वस्तिका इन्वेस्टमार्ट के सुनिल न्याति का कहना है कि बजट में कोई नेगेटिव ट्रिगर देखने को नहीं मिला। इसलिए बाजार को यह बजट पसंद आयेगा और अगर ग्लोबल संकेत अच्छे बने रहते है तो हमें बाजार जल्द ही नया हाई लगता नजर आ सकता है।
एक्सिस सिक्योरिटीज के बी गोपकुमार का कहना है कि आगे इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े शेयर अच्छा प्रदर्शन करते नजर आएंगे। बजट में वित्त मंत्री ने इंफ्रा पर फोकस बनाए रखने का एलान किया है ऐसे में सीमेंट और मेटल शेयरों में तेजी आएगी। आनेवाले तिमाहियों में हमे बैकिंग शेयरों में भी तेजी आती नजर आएगी।

