बजाज आलियांज जनरल इंश्योरेंस के 20 साल पूरे हुए, 12,624 करोड़ रहा रेवेन्यू

मुंबई– भारत के अग्रणी प्राइवेट जनरल बीमा कंपनी में से एक बजाज आलियांज जनरल इंश्योरेंस ने 2 मई, 2021 को अपने संचालन के सफलतापूर्वक 20 साल पूरा कर लिया। साल 2001 में बाजार में आने वाली इस कंपनी ने इस उद्योग में अपना सिक्का जमा लिया है। वित्त वर्ष 20-21 में इसका कुल रेवेन्यू 12,624 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। 

शुरुआत से ही बजाज आलियांज जनरल इंश्योरेंस अपने ग्राहकों को नित नए प्रोडक्ट और सर्विसेज देने के लिए जानी जाती रही है जो उनकी सभी जरूरतों और चिंताओं का सटीक समाधान प्रस्तुत करती हैं। आज, यह एक ब्रांड के रूप मेंस्थापित हो चुका है। यह उद्योग में एक ट्रेंड-सेटर है जिसके पास सबसे कम शिकायतें आती है और जिस पर करीब 11 करोड़ के करीब ग्राहकों ने अपना भरोसा जताया है।  

बजाज आलियांज जनरल इंश्योरेंस का यह शुरू से ही प्रयास रहा है कि वह कठिन परिश्रम और देखभाल के साथ ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करते हुए देश में बीमा की पैठ बढ़ाए। इस दृष्टिकोण को ध्यान में रखकर इस कंपनी ने देश भर के ग्राहकों तक पहुंचने के लिए एक मजबूत नेटवर्क बनाया है।  

बजाज आलियांज जनरल इंश्योरेंस के देश भर में 1,000 से अधिक स्थानों पर 9,000 कर्मचारी कार्यरत हैं, जहां 80,000 से अधिक एजेंट, 240 से अधिक बैंकएश्योरेंस पार्टनर्स और 9,000 मोटर डीलर पार्टनर्स जुड़े हुए हैं। कंपनी प्रमुख मोटर निर्माताओं, ज्यादातर ब्रोकर्स, वेब एग्रीगेटर और प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स से भी जुड़ी हुई है।  

बीमा का लाभ जमीनी स्तर तक पहुंचने के लिए बजाज आलियांज जनरल इंश्योरेंस विभिन्न सरकारी बीमा योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना आदि का हिस्सा है ।  

बजाज आलियांज जनरल इंश्योरेंस ने इस अवसर पर गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में एक वर्चुअल उत्सव का आयोजन भी किया। इसमें बजाज ग्रुप के चेयरमैन राहुल बजाज और बजाज आलियांज जनरल इंश्योरेंस के एमडी तपन सिंघल सहित अन्य लोग शामिल थे। कंपनी के ग्राहक, साझेदार और कर्मचारी भी जश्न के इस अवसर पर शामिल हुए। तपन सिंघल ने कहा कि हम 20 साल पहले एक स्टार्ट-अप थे और आज हम एक स्टार्ट-अप के अलावा अपने साथ 20 साल के अनुभव का अतिरिक्त बढ़त हासिल कर चुके हैं।  

एक कर्मचारी के तौर पर मैं शुरू से ही इस अद्वितीय संगठन का एक हिस्सा रहा हूँ और इसके साथ 20 साल के जुड़ाव और अनवरत सफर पर मुझे गर्व हो रहा है। हालांकि, यह हमारी कामयाबी की अभी शुरुआत हुई है! हम सबसे अच्छे के लिए प्रयास करते रहेंगे, अपने सभी शेयरहोल्डर्स के लिए डटे रहेंगे और हर मोड़ पर उपलब्ध होकर बीमा की पैठ बढ़ाने की दिशा में काम करते रहेंगे।  

बजाज आलियांज जनरल इंश्योरेंस अपने ऑपरेशन के पहले साल से मुनाफे में है । वित्त वर्ष 20-21 में कंपनी ने 1,330 करोड़ रुपये का लाभ कमाया। 237 करोड़ रुपये का अंडरराइटिंग प्रॉफिट बताया था। कंपनी का सॉल्वेंसी रेशियो 345% था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *