अदाणी के चार उत्तराधिकारी का नाम तय, दो बेटे और दो भतीजे चुने गए वारिस

मुंबई- अदाणी ग्रुप के संस्थापक और चेयरमैन 64 वर्षीय गौतम अदाणी अपने कारोबारी साम्राज्य की बागडोर परिवार के चार सदस्यों की एक चुनिंदा टीम को सौंपेंगे। इस टीम में उनके दो बेटे करण और जीत तथा दो भतीजे प्रणव और सागर शामिल हैं।

अदाणी ने कहा, ‘अगली पीढ़ी को नेतृत्व विरासत में नहीं मिलता है। उन्हें इसे हासिल करने की जिम्मेदारी विरासत में मिलती है।’ भारतीय शेयर बाजारों में लिस्टेड अडाणी ग्रुप की एक दर्जन कंपनियों का मार्केट कैप 17 लाख करोड़ रुपए से अधिक है। व्यक्तिगत संपत्ति करीब 10.11 लाख करोड़ रुपए है।

इन उत्तराधिकारियों में करण अदाणी सबसे बड़े हैं। गौतम अदाणी के बेटे करण 2009 में मुंद्रा पोर्ट पर बतौर कार्यकारी ग्रुप से जुड़े थे। 2016 में अडाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन के सीईओ बने। हाल ही में कंपनी ने ‘इवोस’ का करीब 2.41 लाख करोड़ रुपए में अधिग्रहण किया।

गौतम अदाणी के दूसरे बेटे जीत अदाणई 2019 में ग्रुप से जुड़े। ग्रुप के सीएफओ के कार्यालय से करियर शुरू किया था। अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड (AAHL) में निदेशक हैं, जो आठ हवाई अड्डों के संचालन का काम संभालती है।

गौतम के भतीजे प्रणव अदाणी भी उत्तराधिकारी की सूची में शामिल हैं। अडाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड के निदेशक और एग्रो, ऑयल एंड गैस के प्रबंध निदेशक हैं। प्रणव ने अपनी नेतृत्व यात्रा 1999 में एग्री-कमोडिटी संयुक्त उद्यम ‘अडाणी विल्मर’ के साथ शुरू की थी।

गौतम के दूसरे भतीजो सागर अदाणी ग्रीन एनर्जी के कार्यकारी निदेशक। अर्थशास्त्र में स्नातक के बाद 2015 में ग्रुप से जुड़े। उन्हें अडाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड के पूरे सौर और पवन पोर्टफोलियो के निर्माण का श्रेय दिया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *