सेंसेक्स एक महीने में 12 पर्सेंट तक उछला, 10 महीने में 16 पर्सेंट की थी गिरावट

मुंबई- भारतीय शेयर बाजार में इस महीने जमकर तेजी आ रही है। पिछले एक महीने में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज यानी बीएसई सेंसेक्स में 11 पर्सेंट से ज्यादा की तेजी आई है। जबकि 10 महीने में इसमें 16 पर्सेंट से अधिक की गिरावट आई थी।

सेंसेक्स बुधवार को 772 अंक चढ़कर 81,879 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 210 अंक की तेजी रही, ये 25,255 के स्तर पर बंद हुआ। इससे निवेशकों की दौलत 5 लाख करोड़ से ज्यादा बढ़ गई। 1 जनवरी 2026 को सेंसेक्स 85,188 के स्तर पर था। इसके बाद बाजार में गिरावट का सिलसिला शुरू हुआ और 1 अक्टूबर को सेंसेक्स 71,292 के इस साल के सबसे निचले स्तर पर आ गया। इस दौरान बाजार 16% या 13,896 अंक टूटा।

1 अक्टूबर को 71,292 का निचला स्तर छूने के बाद बाजार में तेजी आई। बीते एक महीने में सेंसेक्स 15% या 11,228 अंक बढ़कर 82,520 के स्तर पर पहुंच गया है, जिससे पिछले 10 महीनों में हुई गिरावट की लगभग भरपाई हो गई है।

अमेरिका ने कहा है कि वो ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई नहीं करेगा, जिससे मिडिल ईस्ट से तेल की सप्लाई रुकने या प्रभावित होने का डर कम हो गया है। इस खबर के बाद ब्रेंट क्रूड तेल की कीमतें घटकर दो महीने के निचले स्तर यानी 89.16 डॉलर प्रति बैरल पर आ गईं हैं।

भारत अपनी जरूरत का 80% से ज्यादा कच्चा तेल विदेशों से खरीदता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल सस्ता होने पर देश का आयात बिल घट सकता है, जो इकोनॉमी को मजबूती दे सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *