दो महीने की निकासी के बाद डेट फंड में आया 1.13 लाख करोड़ का निवेश

मुंबई- एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इं​डिया (AMFI) की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, नवंबर में डेट फंड्स में 1,13,438 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश दर्ज किया गया। इसमें सबसे बड़ी भूमिका लि​क्विड फंड और ओवरनाइट फंड की रही, जिनमें जोरदार खरीदारी देखने को मिली। इससे पहले डेट फंड से सितंबर में 1.83 लाख करोड़ और अगस्त में 8,127 करोड़ रुपये की शुद्ध निकासी हुई थी।

डेट फंड में करीब 3 लाख करोड़ रुपये का बदलाव देखने को मिला है। डेट म्यूचुअल फंड में सितंबर के दौरान 1,83,156 करोड़ रुपये की शुद्ध निकासी हुई थी, जबकि अक्टूबर में 1,13,438 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश आया। इस तरह दोनों महीनों के बीच निवेश प्रवाह में करीब 3 लाख करोड़ रुपये का बदलाव हुआ।

अग्रवाल का कहना है कि डेट फंड में निवेश की वापसी उम्मीद के मुताबिक नकदी प्रबंधन की गतिविधियों के सामान्य होने का नतीजा है। वहीं, गोल्ड और सिल्वर ईटीएफ में निवेश लगातार बढ़ते रुझान का हिस्सा बना हुआ है।

एम्फी के आंकड़ों के मुताबिक, लिक्विड फंड में 70,534 करोड़ रुपये और ओवरनाइट फंड में 54,893 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश आया। इसके अलावा मनी मार्केट फंड में 1,502 करोड़ रुपये का निवेश दर्ज किया गया। हालांकि, अल्ट्रा शॉर्ट ड्यूरेशन फंड से 1,879 करोड़ रुपये और लो ड्यूरेशन फंड से 3,582 करोड़ रुपये की निकासी जारी रही।

लंबी अवधि की डेट फंड कैटेगरी में भी निकासी का सिलसिला बना रहा। कॉरपोरेट बॉन्ड फंड से 3,143 करोड़ रुपये, शॉर्ट ड्यूरेशन फंड से 2,093 करोड़ रुपये और बैंकिंग एवं सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (PSU) के डेट फंड से 1,238 करोड़ रुपये निकाले गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *