दूनिया का सबसे महंगा तलाक हो सकता है एनवीडियो के सीईओ का, 7 लाख करोड़ कीमत

मुंबई- दुनिया की सबसे बड़ी चिप निर्माता कंपनी एनवीडिया के CEO जेन्सन हुआंग और उनकी पत्नी लोरी के बीच तलाक की अटकलें तेज हो गई हैं।

अगर दोनों का तलाक होता है तो लोरी को करीब 7.20 लाख करोड़ रुपए मिल सकते हैं, जो इतिहास का सबसे महंगा तलाक समझौता होगा। साथ ही लोरी दुनिया की चौथी सबसे अमीर महिला भी बन जाएंगी।

जेन्सन और लोरी ने 1985 में शादी की थी और उनके दो बच्चे हैं। जेन्सन ने 8 नवंबर को एक चीनी महिला के साथ अफेयर की बात मानी थी। हालांकि, लोरी ने तलाक को लेकर अब तक कोई बयान नहीं दिया है। जेन्सन और लोरी अमेरिकी राज्य कैलिफोर्निया में रहते हैं। यहां के कानून के मुताबिक, शादी के दौरान बनी संपत्ति में पत्नी की 50% हिस्सेदारी होती है।

1993 में शुरू हुई एनवीडिया का मार्केट कैप करीब 405 लाख करोड़ रुपए है, जबकि जेन्सन की निजी संपत्ति 14.56 लाख करोड़ रुपए है। ऐसे में लोरी को करीब 7.20 लाख करोड़ रुपए मिल सकते हैं। यह 2021 में बिल गेट्स और मेलिंडा के बीच हुए 7.10 लाख करोड़ रुपए के तलाक समझौते से भी ज्यादा होंगे।

जेन्सन हुआंग ने रविवार को एनवीडिया के सभी कर्मचारियों को एक इंटरनल मैसेज भेजा। इसमें उन्होंने स्वीकार किया कि वे अपनी पत्नी के प्रति वफादार नहीं रहे। उन्होंने कहा, मेरे इस कदम से मेरी पत्नी और बच्चों को गहरा दुख पहुंचा है। मुझे इसका पछतावा है। मेरी जिम्मेदारी आप सभी का भरोसा बनाए रखने की थी, लेकिन मैं इसमें नाकाम रहा।

एलिस हुआंग चीन की नागरिक हैं। वे सिंगापुर की डेटा सेंटर कंपनी ‘मेगास्पीड’ में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर काम कर चुकी हैं। रिपोर्ट्स बताती हैं कि एलिस टेक और डेटा सेंटर बिजनेस में आने से पहले टीवी रिपोर्टर थीं। उनके निजी जीवन की ज्यादा डिटेल्स मौजूद नहीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *