सोने में तेजी जारी, चार दिनों में 6400 रुपये बढ़ी कीमत, चांदी 9000 महंगी

मुंबई- धनतेरस से एक दिन पहले सोना-चांदी दोनों महंगे हो गए है।10 ग्राम 24 कैरेट सोना 2,328 रुपए चढ़कर करीब 1.44 लाख रुपए पर पहुंच गया है। इससे पहले 4 नवंबर को यह 1.42 लाख रुपए पर था। एक किलो चांदी 1,749 रुपए चढ़कर 1.88 लाख रुपए पर हो गई है, जो बुधवार को 1.86 लाख रुपए पर थी।

सोने की कीमत नवंबर में लगातार 4 दिन से बढ़ रही है और यह 6,426 रुपये महंगा हो गया है, वहीं चांदी की कीमत 7,910 बढ़ी है। 2 नवंबर को 10 ग्राम सोना 1.38 लाख रुपए और 1 किलो चांदी 1.80 लाख रुपए पर थी।

इस साल सोना अब तक 10,755 रुपए महंगा हुआ है। वहीं, चांदी 42,538 रुपए सस्ती हुई है। 31 दिसंबर 2025 को 10g सोना 1.33 लाख रुपए था, जो अब 1.44 लाख रुपए पहुंच गया है। चांदी 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए किलो थी, जो 1.88 लाख रुपए हो गई है। इस दौरान 29 जनवरी को सोने ने 1.76 लाख रुपए और चांदी ने 3.86 लाख रुपए का ऑलटाइम हाई भी बनाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *