मुंबई में फेमस रेस्टोरेंट में डोसा खाते समय अंदर दिखा मरा हुआ चूहा, यह है नाम

मुंबई- मुंबई के बोरीवली इलाके में फेमस रेस्टोरेंट के बाहर डोसा खाने गए एक ग्राहक के डोसा खाते समय उसमें मरा हुआ चूहा मिल गया। रेस्टोरेंट में परोसे गए मैसूर मसाला डोसा के अंदर एक मरा हुआ चूहा नजर आया। हैरानी की बात यह है कि इसे देखने से पहले ग्राहक डोसे के कुछ निवाले खा चुका था।

मामला सामने आने के बाद परिवार ने पुलिस को जानकारी दी और खाद्य विभाग से भी जांच की मांग की है। ग्राहक के भाई ने डोसा खाना शुरू कर दिया था। कुछ हिस्सा खाने के बाद उसकी नजर डोसे के अंदर पड़े चूहे पर गई। अचानक सामने आए इस नजारे से वह घबरा गया और शिकायत के मुताबिक, उसकी तबीयत बिगड़ने पर उल्टी भी हुई। इसके बाद परिवार ने बोरीवली पुलिस स्टेशन से संपर्क किया। उन्होंने खाद्य एवं औषधि प्रशासन यानी FDA से भी इस मामले की जांच करने की अपील की।

यह रेस्टोरेंट बोरीवली पश्चिम में स्टेशन के पास एलटी रोड पर गोयल शापिंग सेंटर के पास है। यह शिकायत ऐसे वक्त आई है, जब महाराष्ट्र में खाद्य प्रतिष्ठानों की सफाई और खाने की सुरक्षा को लेकर FDA कई जगहों पर कार्रवाई कर रहा है। हाल की जांच में कुछ रेस्टोरेंट में कीड़े-मकौड़े, चूहे से जुड़ी गंदगी और सफाई की कमी जैसी समस्याएं सामने आने की रिपोर्ट है।

Kyani & Co. में निरीक्षण के दौरान बिल्लियां, चूहे की बीट, मक्खियां और मरे हुए कॉकरोच मिलने की बात सामने आई थी। वहीं BJRS Gallops को लेकर भी स्टोरेज, सफाई और कीट नियंत्रण से जुड़ी कमियां दर्ज की गईं। निरीक्षण में बर्फ पर खून के निशान, ग्रीस, कॉकरोच, चींटियां और पानी जमा होने जैसी बातें सामने आने की रिपोर्ट है।

मुंबई के मशहूर Cafe Mondegar को लेकर भी FDA ने कार्रवाई की थी। जांच में खाने को सही तापमान पर रखने और खाद्य पदार्थों को सुरक्षित तरीके से संभालने से जुड़े नियमों में कमियां बताई गईं। इसके अलावा खाने को thaw करने, पकने के बाद ठंडा करने और रसोई की सफाई से जुड़े तरीकों में भी खामियां मिलने की बात कही गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *