ओला इलेक्ट्रिक के शेयरों में आ सकती है भारी गिरावट, 24 रुपये तक जाने के आसार
मुंबई- इलेक्ट्रिक व्हीकल Ola Electric के शेयरों में भारी गिरावट आ सकती है। यह मंगलवार को चार पर्सेट तक टूट गया। ब्रोकरेज फर्म HSBC ने शेयरों को नहीं खरीदने की सलाह दी है। ब्रोकरेज ने एग्जीक्यूशन और ब्रांड को दोबारा मजबूत करने से जुड़े जोखिम बताए हैं।
एचएसबीसी का कहना है कि यह शेयर 24 रुपये तक जा सकता है। मौजूदा भाव से यह 37 पर्सेंट नीचे है। मौजूदा भाव 37.86 रुपये है। HSBC के मुताबिक, Ola Electric की गीगा फैक्ट्री में बैटरी मैन्युफैक्चरिंग और लोकलाइजेशन तेजी से बढ़ रहा है। अभी बैटरी यील्ड करीब 70% है। ब्रोकरेज को उम्मीद है कि अगले 6 से 9 महीनों में यह करीब 90% हो सकती है।
ब्रोकरेज का कहना है कि ज्यादा ऑटोमेशन और वर्टिकल इंटीग्रेशन से कंपनी के मार्जिन में सुधार हो सकता है। हालांकि, ब्रांड को दोबारा मजबूत करना और कंपनी का एग्जीक्यूशन अहम रहेगा। Ola Electric ने 5 अक्टूबर को बोर्ड मीटिंग बुलाई है। इसके लिए स्टॉक एक्सचेंज और दूसरी जरूरी मंजूरियां मिलना जरूरी है।
बोर्ड इस बैठक में ₹1,000 करोड़ तक के राइट्स इश्यू की शर्तों पर फैसला करेगा। इसमें राइट्स इश्यू प्राइस, पेमेंट का तरीका, राइट्स एंटाइटलमेंट रेश्यो, रिकॉर्ड डेट और इश्यू की टाइमिंग तय की जा सकती है।
ओला इलेक्ट्रिक को कवर करने वाले 8 एनालिस्ट में से 6 ने बेचने की रेटिंग दी है। 2 एनालिस्ट ने ‘Hold’ कहा है। किसी ने खरीदने की रेटिंग नहीं दी है। 12 महीने का कंसेंसस टारगेट प्राइस ₹29.14 है। यह शेयर के मौजूदा भाव से नीचे है।

