ये शेयर घरेलू और विदेशी निवेशकों के पसंदीदा स्टॉक, लगातार बढ़ रहा हिस्सा
मुंबई- बाजार की भारी गिरावट के बीच कुछ शेयर ऐसे हैं जो घरेलू और विदेशी संस्थागत निवेशकों के पसंदीदा बने हुए हैं। इससे यह संकेत मिलता है कि इन शेयरों में आगे अच्छा मुनाफा मिल सकता है। कारण यह है कि संस्थागत निवेशक बहुत रिसर्च के साथ खरीदी करते हैं।
पाइन लैब की बात करें तो इसमें विदेशी निवेशकों की पहले हिस्सेदारी 4.80 फीसदी थी जो अब 9.49 पर्सेंट हो गई है। घरेलू संस्थागत निवेशकों का हिस्सा 11.81 पर्सेंट से बढ़कर 24.82 पर्सेंट हो गया है। लेंसकार्ट में विदेशी संस्थागत निवेशकों का हिस्सा 4.26 से बढ़कर 12.76 पर्सेंट हो गया है। घरेलू संस्थागत निवेशकों का हिस्सा 15.48 से बढ़कर 23.56 पर्सेंट पर पहुंच गया है।
गुजरात एनर्जी की बात करें तो विदेशी संस्थागत निवेशकों की हिस्सेदारी 3.98 से बढ़कर 10.85 पर्सेंट पर पहुंच गई है। घरेलू संस्थागत निवेशकों का हिस्सा अब 24.18 पर्सेंट हो गया है जो पहले 14.76 पर्सेंट थी। एक्मे सोलर में घरेलू संस्थागत निवेशकों का हिस्सा मामूली बढ़कर 4.39 पर्सेंट पर है जो पहले 3.60 पर्सेंट था। लेकिन विदेशी निवेशकों ने 7 पर्सेंट से बढ़ाकर 19 पर्सेंट से ज्यादा हिस्सा कर लिया है।
जेएसडब्ल्यू इंफ्रास्ट्रक्चर में विदेशी निवेशकों की हिस्सेदारी 6.92 पर्सेंट से बढ़कर 11.21 पर्सेंट हो गई है। घरेलू निवेशकों की हिस्सेदारी 2.43 से बढ़कर 9 पर्सेंट से ज्यादा हो गई है। एचएफसीएल में विदेशी संस्थागत निवेशकों का हिस्सा 7.08 पर्सेंट से बढ़कर 15.72 फीसदी हो गई है। घरेलू संस्थागत निवेशकों का हिस्सा 8.57 प्रतिशत से बढ़कर 10.92 पर्सेंट हो गया है।
प्रीमियर एनर्जीज में भी यही रुझान है। इस शेयर में विदेशी संस्थागत निवेशकों का हिस्सा 5.72 पर्सेंट से बढ़कर 7.92 पर्सेंट हो गया है। घरेलू निवेशकों की हिस्सेदारी 13.69 पर्सेंट से बढ़कर 17.97 प्रतिशत पर पहुंच गया है। जेएसडब्ल्यू एनर्जी में भी एफआईआई यानी विदेशी निवेशकों ने हिस्सा बढ़ाकर 11.41 फीसदी कर ली है जो पहले 9.74 प्रतिशत था। घरेलू निवेशकों का हिस्सा 14.29 से बढ़कर 16.16 प्रतिशत हो गया है।
एंथम बायोसाइंसेस में विदेशी निवेशकों का हिस्सा बढ़कर 2.57 प्रतिशत हो गया है जबकि घरेलू निवेशकों का हिस्सा बढ़कर 13.48 पर्सेंट हो गया है जो पहले 11.55 पर्सेंट था। रेडिको खेतान में भी विदेशी निवेशकों का हिस्सा 19 पर्सेंट के करीब पहुंच गया जो पहले 17.63 पर्सेंट था। घरेलू निवेशकों का हिस्सा 28 फीसदी के ऊपर है जो पहले 27.35 पर्सेंट था।

