पॉलिसीबाजार में इन फंड हाउसों का भारी निवेश, आपको हो सकता है घाटा
मुंबई- पॉलिसीबाजार के शेयरों के गुरुवार को धड़ाम होने के बाद अब म्यूचुअल फंड के निवेशकों की जान आफत में आन पड़ी है। दरअसल इन फंड हाउसों की विभिन्न स्कीमों ने पॉलिसीबाजार के शेयरों में अच्छा खासा पैसा लगाया है। इससे शेयरों में गिरावट का सीधा असर म्यूचुअल फंड निवेशकों के पोर्टफोलियो पर पड़ा है।
पॉलिसीबाजार में जिन फंड हाउसों का भारी निवेश है उसमें एचएसबीसी मिडकैप का 1.29 फीसदी हिस्सा है। मोतीलाल ओसवाल मिडकैप का 1.47 फीसदी हिस्सा है जबकि निप्पॉन लार्जकैप ने 1.73 फीसदी हिस्से में पैसा लगाया है। फ्रैंकलिन इंडिया फोकस्ड फंड का 1.79 फीसदी हिस्सा है तो एचडीएफसी मिडकैप स्कीम का भी 4.87 फीसदी हिस्सा है।
इसी तरह से मिरै के मिडकैप स्कीम का 3.45 पर्सेंट हिस्सा है। टाटा डिजिटल ने 1.82 फीसदी के लिए पैसा लगाया है। बीमा कंपनियों ने भी भारी निवेश किया है। उदाहरण के तौर पर एक्सिस मैक्स लाइफ का 1.14 फीसदी हिस्सा है जबकि एचडीएफसी लाइफ का हिस्सा 1.59 फीसदी है। टाटा एआईए लाइफ का भी 1.84 फीसदी हिस्सा है।

