एचडीएफसी लाइफ को लगा तगड़ा झटका, जानिए किसकी बिक रही ढेर बीमा पॉलिसी
मुंबई- जुलाई में नए बिजनेस के कई अहम मोर्चे पर एलआईसी (LIC), बजाज लाइफ (Bajaj Life) और एक्सिस मैक्स लाइफ (Axis Max Life) की ग्रोथ मजबूत रही तो दूसरी तरफ एचडीएफसी लाइफ (HDFC Life) के APE (एनुअलाइज्ड प्रीमियम इक्विवैलेंट) में गिरावट आई। सालाना आधार पर जुलाई महीने में एचडीएफसी लाइफ की NBP (न्यू बिजनेस प्रीमियम) बढ़ी है लेकिन एपीई में गिरावट आई है।
एनबीपी से कुल कितना नया प्रीमियम मिला, इसका पता चलता है तो एपीई नए बिजनेस को सालाना प्रीमियम के रूप में करता है जैसे कि सिंगल प्रीमियम वाली पॉलिसी का कुछ फीसदी हिस्सा ही इसमें लिया जाता है। जुलाई में एलआईसी की नए बिजनेस से प्रीमियम (NBP) 24% की रफ्तार से बढ़ी तो एपीई की ग्रोथ 14% रही और रिटेलए एपीई 10% की रफ्तार से बढ़ा।
बजाज लाइफ इंश्योरेंस के नए कारोबार के प्रीमियम में 20% की तेजी आई तो इसके APE और रिटेल APE, दोनों में 15% की बढ़ोतरी आई। जुलाई में एक्सिस मैक्स लाइफ के नए कारोबार के प्रीमियम में 19% की बढ़ोतरी हुई, जबकि एपीआई और रिटेल APE दोनों 16% बढ़े। इसमें यह बढ़ोतरी पिछले साल के मजबूत आधार के बावजूद आई।
एचडीएफसी लाइफ की नए बिजनेस से प्रीमियम 16% अधिक मिला लेकिन एपीई 2% गिर गया तो रिटेल एपीआई भी 7% फिसल गया। इसकी यह कमजोरी एक मजबूत बेस पर दिखी है। आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ की न्यू बिजनेस प्रीमियम 21% की रफ्तार से बढ़ी तो एपीआई 29% उछल पड़ा और रिटेल एपीआई भी 9% बढ़ गया। हालांकि यह ग्रोथ फेवरेबल बेस पर आई है।

