हिंदुस्तान कोका कोला ने 4 बैंकर किए नियुक्त, इस महीने के अंत में प्रक्रिया होगी शुरू

मुंबई-कोका-कोला ने हिंदुस्तान कोका-कोला होल्डिंग्स (HCCH) के IPO के लिए 4 बैंकरों को चुना है। इनमें कोटक, मॉर्गन स्टेनली, जेपी मॉर्गन और सिटी शामिल हैं। HCCH, कोका-कोला की भारतीय बॉटलर कंपनी ‘हिंदुस्तान कोका-कोला बेवरेजेज’ की पेरेंट कंपनी है। जैसे-जैसे प्रक्रिया आगे बढ़ेगी, और भी बैंकरों को नियुक्त किया जा सकता है।

HCCH का IPO 10 अरब डॉलर की वैल्यूएशन यानी 9,000 करोड़ रुपये के मूल्य पर आ सकता है। हिंदुस्तान कोका-कोला बेवरेजेज भारत में कोका-कोला की सबसे बड़ी बॉटलर है। यह IPO पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल (OFS) हो सकता है। इसका मतलब है कि इसमें कोई नया शेयर जारी नहीं किया जाएगा। ऐसे में IPO से होने वाली कमाई शेयर बिक्री करने वालों के पास जाएगी। कहा जा रहा है कि OFS में सिर्फ पेरेंट कंपनी कोका-कोला ही अपनी हिस्सेदारी बेचेगी।

कोका-कोला समय के साथ धीरे-धीरे अपनी हिस्सेदारी बेचकर HCCH में माइनॉरिटी शेयरहोल्डर बनने की योजना बना रही है। यह IPO उस सफर का पहला कदम है। फिलहाल HCCH में कोका-कोला की हिस्सेदारी लगभग 60 प्रतिशत है। बाकी 40 प्रतिशत हिस्सेदारी जुबिलेंट भरतिया ग्रुप के पास है। इस ग्रुप ने दिसंबर 2024 में लगभग 12,650 करोड़ रुपये में यह हिस्सेदारी खरीदने पर सहमति जताई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *