कानपुर की कंपनी लोहिया का आईपीओ 23 जुलाई से, 425 रुपये है शेयर का भाव

मुंबई- कानपुर की कंपनी लोहिया कॉर्प शेयर बाजार में उतर रही है। इसका पुराना नाम कानपुर पैकेजिंग मशीन लि. था। कंपनी का आईपीओ 23 जुलाई से 27 जुलाई तक खुलेगा। इसके शेयर का भाव 404 से 425 रुपये तय किया गया है। ऊपरी प्राइस बैंड पर आईपीओ का साइज 1101 करोड़ रुपये जुटाएगी।

एंकर इनवेस्टर्स के लिए यह 22 जुलाई को खुल जाएगा। यह इश्यू पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल होगा। इसका मतलब यह है कि कंपनी इश्यू में नए शेयर इश्यू नहीं करेगी। सिर्फ कंपनी के प्रमोटर्स अपने शेयर बेचेंगे।

कंपनी के सीईओ राजकुमार लोहिया ने बताया कि इन्वेस्टर कम से कम 35 इक्विटी शेयरों के लिए और उसके बाद 35 इक्विटी शेयरों के मल्टीपल में बोली लगा सकते हैं। कंपनी की इश्यू की गई, सब्सक्राइब की गई और पेड-अप इक्विटी शेयर कैपिटल 105,650,000 है, जो 1 रुपये फेस वैल्यू वाले 105,650,000 इक्विटी शेयरों में बंटी हुई है।

1 रुपये फेस वैल्यू वाले इस आईपीओ के तहत ‘ऑफर फॉर सेल’ (OFS) के जरिए प्रमोटर्स – राज कुमार लोहिया, अमित कुमार लोहिया, गौरव लोहिया और प्रमोटर ग्रुप की सदस्य – रितु लोहिया के साथ-साथ अन्य सेलिंग शेयरहोल्डर्स – आलोक कुमार लोहिया, अनुराग लोहिया और अनुजा लोहिया द्वारा 25,931,407 तक इक्विटी शेयर बेचे जा रहे हैं।

आईपीओ में नेट ऑफर का कम से कम 75% हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए, अधिकतम 15% हिस्सा नॉन-इंस्टीट्यूशनल बिडर्स (NIB) के लिए और अधिकतम 10% हिस्सा रिटेल इंडिविजुअल बिडर्स के लिए तय किया गया है।

वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी का ऑपरेशनल रेवेन्यू 1716 करोड़ रुपये रहा जो उसके पहले के साल में 1376 करोड़ रुपये था। इसी दौरान इसका शुद्ध मुनाफा 118 करोड़ रुपये से बढ़कर 193 करोड़ रुपये हो गया। इस आईपीओ का सिर्फ 10 फीसदी हिस्सा रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व है। ओएफएस में लोहिया फैमिली अपने शेयर्स बेचेगी। लोहिया कॉर्प टेक्निकल टेक्सटाइल्स के लिए मशीनरी और इक्विपमेंट्स बनाने वाली दुनिया की बड़ी कंपनियों में से एक है। यह टेप एक्सट्रूशन लाइंस, सर्कुलर लूम, कोटिंग एंड लैमिनेशन लाइंस, प्रिंटिंग एंड कनवर्सन मशीन, मल्टीफिलामेंट यार्न मशीन जैसे प्रोडक्ट्स बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *