एक्मे यूनिवर्सल के आईपीओ में हर लॉट पर मिला 56,800 रुपये का फायदा

मुंबई- अलग-अलग इंडस्ट्रीज की जरूरतों के हिसाब से सुरक्षित जूते बनाने वाली एक्मे यूनिवर्सल सेफजोन 9 के शेयरों की BSE SME पर जोरदार लिस्टिंग हुई। 71 के भाव पर आईपीओ में जारी शेयर 101 रुपये पर लिस्ट हुए। यानी 42 पर्सेंट का फायदा मिला।

बाद में यह शेयर 106 रुपये तक चला गया। यानी कि पहले कारोबारी दिन की समाप्ति पर आईपीओ निवेशक 49.37% मुनाफे में हैं। चूंकि लॉट साइज 1600 शेयरों का था तो हर लॉट पर आईपीओ निवेशक ₹56,080 के फायदे में हैं। एक्मे यूनिवर्सल सेफजोन 9 का ₹36 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 28-30 सितंबर तक खुला था।

इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित हिस्सा 31.29 गुना (एक्स-एंकर), नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 31.98 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 15.23 गुना भरा था। इस आईपीओ के तहत ₹10 की फेस वैल्यू वाले 50,60,800 नए शेयर जारी हुए हैं। इन शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों में से ₹3.62 करोड़ सोलर पावर प्लांट लगाने, ₹8.96 करोड़ एडीशनल मशीनरी के इंस्टॉलेशन, ₹8.00 करोड़ वर्किंग कैपिटल की बढ़ी हुई जरूरतों और बाकी पैसे इनऑर्गेनिक ग्रोथ और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों पर खर्च होंगे।

एक्मे यूनिवर्सल सेफजोन 9 इंडस्ट्रियल सेफ्टी शूज बनाती है, जिसका इस्तेमाल कंस्ट्रक्शन, ऑयल एंड गैस, माइनिंग, हैवी इंजीनियरिंग, ऑटोमोटिव, फार्मा, केमिकल प्रोसेसिंग, फाउंड्री और पावर जेनेरेशन सेगमेंट में होता है। कंपनी मुख्य रूप से 15 प्रोडक्ट लाइन बेचती है, जिसमें मुख्य रूप से तीन तरह के सोल मैटेरियल्स- ईवीए रबर, नाइट्राइल रबर और पीवीसी का इस्तेमाल होता है। यूपी और एमपी में इसकी चार मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटीज हैं।

वित्त वर्ष 2024 में इसे ₹7.56 करोड़ का शुद्ध मुनाफा हुआ था, जो अगले वित्त वर्ष 2025 में घटकर ₹80 लाख ही रह गया लेकिन फिर अगले ही वित्त वर्ष 2026 में यह बढ़कर ₹5.86 करोड़ पर पहुंच गया। हालांकि कंपनी की टोटल इनकम इस दौरान लगातार बढ़ी और सालाना करीब 8% की रफ्तार यानी CAGR से बढ़कर ₹211.16 करोड़ पर पहुंच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *