चांदी 10,318 रुपये सस्ती हुई, इस महीने में अब तक 36,000 रुपये गिर गई कीमत

मुंबई- सोने-चांदी की कीमतों में 23 जून को गिरावट रही। एक किलो चांदी 10,318 रुपए घटकर 2.27 लाख रुपए पर आ गई है, जो सोमवार को 2.37 लाख रुपए पर 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 2,315 रुपए गिरकर 1.45 लाख रुपए आ गया है। इससे पहले 22 जून को यह 1.47 लाख पर था। सोना के दाम इस महीने 10,541 रुपए और चांदी के 35,767 रुपए गिरे हैं। इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।

31 दिसंबर 2025 को सोने के दाम 1.33 लाख रुपए थे, जो 29 जनवरी को बढ़कर 1.76 लाख रुपए के सबसे ऊपरी स्तर पर पहुंच गए थे। तब से अब तक सोना 31,126 रुपए सस्ता हो चुका है। चांदी 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए थी, जो 29 जनवरी को 3.86 लाख रुपए तक पहुंच गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *