चांदी में फिर 9,704 रुपये की तेजी, 2.42 लाख रुपये किलो पर, सोना भी महंगा

मुंबई- सोना-चांदी के दाम में तेजी बनी है। एक किलो चांदी 9,704 रुपए बढ़कर 2.42 लाख रुपए पर पहुंच गई है। इससे पहले गुरुवार को इसकी कीमत 2.33 लाख रुपए प्रति किलो थी।10 ग्राम 24 कैरेट सोना 2,827 रुपए बढ़कर 1.48 लाख रुपए पर पहुंच गया है।

सोना-चांदी में ये तेजी अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता फिर शुरू होने की उम्मीद बढ़ने से आई है। इससे कच्चे तेल की कीमतें गिरी हैं, महंगाई का डर कम हुआ और डॉलर कमजोर पड़ा, जिससे निवेशक सोने-चांदी की तरफ लौटे हैं। इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सोना 2026 में अब तक 14,410 रुपए और चांदी 11,875 रुपए महंगी हुई है। 31 दिसंबर 2025 को 10g सोना 1.33 लाख रुपए पर था, जो अब 1.47 लाख रुपए पर पहुंच गया है।

चांदी 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए किलो थी, जो अब 2.42 लाख रुपए पर पहुंच गई है। इस दौरान 29 जनवरी को सोने ने 1.76 लाख रुपए और चांदी ने 3.86 लाख रुपए का ऑलटाइम हाई भी बनाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *