सोना 4 दिन में 4,796 रुपये टूटा, चांदी 16,503 रुपये टूटकर 2 लाख के नीचे

मुंबई- सोने की कीमत अपने ऑल-टाइम हाई से 26 फीसदी गिर चुकी है। अंतरराष्ट्रीय बजार में सोना 4100 डॉलर प्रति औंस से नीचे आ गया है। इसकी वजह मध्यपूर्व में बढ़ता टेंशन है। महंगे क्रूड से महंगाई बढ़ रही है। इसे काबू में करने के लिए केंद्रीय बैंक इंटरेस्ट रेट बढ़ा रहे हैं, जिसका निगेटिव असर सोने की कीमतों पर पड़ रहा है।

उधर, शुक्रवार को एक किलो चांदी 5,362 रुपए घटकर 1.94 लाख रुपए पर आ गई है, जो गुरुवार को 2 लाख रुपए पर थी। चांदी करीब 10 महीने बाद फिर 2 लाख रुपए के नीचे आई है। इससे पहले 17 दिसंबर 2025 को चांदी के दाम पहली बार 2 लाख रुपए के पार गए थे।

10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1,064 रुपए गिरकर 1.41 लाख रुपए आ गया है। इससे पहले 22 अक्टूबर को यह 1.43 रुपए पर था। 4 कारोबारी दिन से लगातार गिरावट के कारण सोना 4,796 रुपए और चांदी 16,503 रुपए सस्ती हुई है। 16 अक्टूबर को सोने की कीमत 1.46 लाख रुपए और चांदी 2.10 लाख रुपए पर थी।

चांदी की कीमत 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए थी, जो 29 जनवरी को 3.86 लाख रुपए के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई थी। तब से अब तक चांदी 1.86 लाख रुपए सस्ती हो गई है। 31 दिसंबर 2025 को सोने के दाम 1.33 लाख रुपए थे, जो 29 जनवरी को बढ़कर 1.76 लाख रुपए के सबसे ऊपरी स्तर पर पहुंच गए थे। तब से अब तक सोना 34 हजार रुपए सस्ता हो चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *