चांदी में भारी गिरावट, 12,608 रुपये टूटकर अब 2.41 लाख रुपये किलो पर पहुंची
मुंबई- पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव की वजह से सोने-चांदी के दाम में गिरावट रही। 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 2,749 रुपए गिरकर 1.51 लाख रुपए हो गया है।एक किलो चांदी की कीमत 12,608 रुपए कम होकर 2.44 लाख रुपए पर आ गई है।
दरअसल, जियो पॉलिटिकल टेंशन के चलते लोग मार्केट से पैसा निकालकर अपने पास कैश रख रहे हैं।इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 31 दिसंबर 2025 को सोने के दाम 1.33 लाख रुपए थे, जो 29 जनवरी को बढ़कर 1.76 लाख रुपए के सबसे ऊपरी स्तर पर पहुंच गए थे। तब से अब तक सोना 25 हजार रुपए सस्ता हो चुका है।
चांदी की कीमत 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए थी, जो 29 जनवरी को 3.86 लाख रुपए के ऑलटाइम हाई पर पहुंच गई थी। तब से अब तक 130 दिन में चांदी 1.42 लाख रुपए सस्ती हो गई है।

