महंगाई का तड़का, उज्जवला योजना में अब 9 की जगह केवल 4 सिलेंडर मिलेंगे

मुंबई- महंगाई का जोरदार तड़का अब गरीबों को मिलने वाले सिलेंडर पर भी दिख रहा है। उज्ज्वला योजना (PMUY) के लाभार्थियों को सब्सिडी वाले LPG सिलेंडर अब साल में 9 की बजाय सिर्फ 4 ही मिलेंगे। उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को अभी हर सिलेंडर पर 300 रुपए की सब्सिडी मिलती है। दिल्ली में 14.2 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत 942 रुपए है। लेकिन उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को एक सिलेंडर 642 रुपए में मिलता है।

पेट्रोलियम मंत्रालय ने कहा, पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर LPG की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। युद्ध की वजह से LPG 46% तक महंगी हो चुकी है।

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 2016 में शुरू की गई थी। इसके तहत गरीब परिवारों की महिलाओं को मुफ्त LPG कनेक्शन दिया गया था। शुरुआत में लाभार्थियों को साल में 12 सब्सिडी वाले सिलेंडर मिलते थे। पिछले साल यह संख्या घटाकर 9 की गई थी और अब इसे 4 किया गया है।

भारत में पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार से जुड़ी हुई हैं। इसके बावजूद सरकार घरेलू एलपीजी की कीमतों को नियंत्रित रखती है।

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के लाभार्थियों को हर साल रिफिलिंग पर प्रति सिलेंडर 300 रुपए की अतिरिक्त सब्सिडी सीधे बैंक खाते में मिलती है। यह छूट साल के पहले 4 सिलेंडरों पर लागू होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *