टाटा समूह की यह कंपनी देगी 75 रुपये का डिविडेंड, 10 जून को इसकी रिकॉर्ड तिथि

मुंबई- टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा एलेक्सी (Tata Elxsi) अपने शेयरहोल्डर्स को वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 75 रुपये प्रति शेयर का शानदार फाइनल डिविडेंड देने वाली है। रिकॉर्ड डेट 10 जून है। इस तारीख तक जिन शेयरधारकों के नाम शेयरों के लाभार्थी मालिकों के तौर पर रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपॉजिटरीज के रिकॉर्ड्स में होंगे, वे डिविडेंड पाने के हकदार होंगे।

टाटा एलेक्सी ऑटोमोटिव, ब्रॉडकास्ट, कम्युनिकेशन, हेल्थकेयर और ट्रांसपोर्टेशन जैसी कई इंडस्ट्रीज को डिजाइन और टेक्नोलॉजी सर्विसेज देती है। फाइनल डिविडेंड पर कंपनी की सालाना आम बैठक में शेयरहोल्डर्स की मंजूरी ली जाएगी। यह मीटिंग 24 जून को होने वाली है। मंजूरी मिलने के बाद डिविडेंड का पेमेंट 30 जून को या उसके बाद किया जाएगा।

टाटा एलेक्सी ने वित्त वर्ष 2025 के लिए भी 75 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड दिया था। शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है। टाटा एलेक्सी का शेयर 5 जून को फ्लैट है। शेयर की कीमत एक साल में 34 प्रतिशत नीचे आई है। टाटा एलेक्सी 2008 से लगातार डिविडेंड दे रही है। कंपनी में मार्च 2026 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 43.90 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

टाटा ग्रुप की ट्रेंट वित्त वर्ष 2025-26 के लिए फाइनल डिविडेंड के तौर पर 6 रुपये प्रति शेयर का अमाउंट दे रही है। रिकॉर्ड डेट 12 जून है। डिविडेंड पर ट्रेंट की 23 जून को होने वाली सालाना आम बैठक में शेयरहोल्डर्स की मंजूरी ली जाएगी। मंजूरी मिलने पर पेमेंट 26 जून को या उसके बाद किया जाएगा। कंपनी के बोनस इश्यू के लिए 4 जून रिकॉर्ड डेट और एक्स-डेट थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *