दो दिन में 10,000 रुपये सस्ती हुई चांदी, 2.61 लाख रुपये प्रति किलो हुआ भाव
मुंबई- सोने-चांदी के दाम में तेजी से कमी आ रही है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 1 किलो चांदी की कीमत 5,296 रुपए कम होकर 2.61 लाख रुपए पर आ गई है। 10 ग्राम सोने का भाव 1,539 रुपए गिरकर 1.56 लाख रुपए हो गया है। चांदी की कीमत 2 दिन में 10 हजार और 2,800 रुपए कम हो चुकी है।
सोने में इस साल की शुरुआत में तेजी दिखी थी, लेकिन पिछले कुछ हफ्तों में मुनाफावसूली और वैश्विक कारणों से इसमें गिरावट आई है। इस साल जनवरी में सोना 1.76 लाख रुपये पर पहुंच गया था। यानी शीर्ष स्तर से इसमें 20,000 रुपये की कमी आई है। चांदी जनवरी में 3.86 लाख रुपये किलो के भाव थी। 118 दिन में यह 1.25 लाख रुपये सस्ती हो चुकी है।

