80 दिनों बाद खुला ईरान का शेयर बाजार, 75 फीसदी कंपनियों के शेयर पिटे

मुंबई-  ईरान का शेयर बाजार तेहरान स्टॉक एक्सचेंज बीते 80 दिनों से बंद था। अब यह मंगलवार को फिर से खुल गया। फरवरी के आखिर में अमेरिका-ईरान की लड़ाई शुरू होने की वजह से शेयर बाजार बंद था। हालांकि, बाजार तेजी के साथ बंद हुआ, लेकिन करीब 75 फीसदी कंपनियों के शेयर गिरकर बंद हुए।

तेहरान स्टॉक एक्सचेंज का मुख्य सूचकांक TEDPIX 2,500 यूनिट्स चढ़कर 3,716,000 अंक पर बंद हुआ। ईरान के सरकारी ब्रॉडकास्टर IRIB ने यह खबर दी है। Roya News ने अरब न्यूज के हवाले से बताया है कि 19 मई को तेहरान स्टॉक एक्सचेंज में सिर्फ 28 फीसदी कंपनियों के शेयर ही चढ़कर बंद हुए।

Roya News ने बताया कि 40 से ज्यादा कंपनियों के टिकर्स पूरी तरह से बंद रहे। इसकी वजह अमेरिका-ईरान की बीच की लड़ाई के दौरान इन कंपनियों को हुआ बड़ा नुकसान है। कई कंपनियों के अमेरिकी हमलों में भारी नुकसान पहुंचा तो कई को सप्लाई में बाधा की वजह से लॉस झेलना पड़ा। इसका असर इन कंपनियों के रेवेन्यू पर पड़ा। इस वजह से ये कंपनियां दोबारा ट्रेडिंग शुरू होने से पहले एक्सचेंज को जरूरी डिसक्लोजर्स सब्मिट नहीं कर पाईं।

ईरान के शेयर बाजार में अमेरिका-इजरायल के हमलों से पहले ही गिरावट शुरू हो गई थी। Al Jazeera के मुताबिक, TEDPIX इस साल की शुरुआत में करीब 45 लाख अंक पर पहुंच गया था, जो इस स्टॉक एक्सचेंज का ऑल-टाइम हाई है। उसके बाद देशभर में विरोध प्रदर्शनों के चलते शेयर बाजार में बड़ी गिरावट आई। इन प्रदर्शनों में हजारों लोगों की मौत हो गई थी। करीब 20 दिनों तक इंटरनेट बंद होने की वजह से हालात और खराब हो गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *