इंडियन ऑयल के पास 1 महीने का कच्चा तेल स्टॉक, मुनाफा 81 फीसदी बढ़ा

मुंबई-सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOCL) के पास एक महीने से ज्यादा का क्रूड ऑयल स्टॉक है। कंपनी ने मंगलवार को बताया कि अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव के बावजूद देश में कच्चे तेल की कोई कमी नहीं होगी।

हालांकि, हॉर्मुज रूट बंद होने से LPG के स्टॉक में थोड़ी कमी आई है, लेकिन पूरे देश में इसकी सप्लाई को मैनेज किया जा रहा है। इस रूट से भारत की 50% एनर्जी सप्लाई और खाड़ी देशों से आने वाली 90% LPG सप्लाई जुड़ी है, जो फिलहाल बाधित चल रही है।

कंपनी का मुनाफा मार्च तिमाही में 81% बढ़कर ₹15,176.08 करोड़ पर पहुंच गया, जो पिछले साल की समान तिमाही में ₹8,367.63 करोड़ था। खाड़ी देशों से गैस सप्लाई प्रभावित होने के बाद IOC ने इंडोनेशिया, नाइजीरिया, अंगोला और ओमान जैसे देशों से स्पॉट प्रोक्योरमेंट (तत्काल खरीद) शुरू कर दी है, जिससे देशभर में पर्याप्त LPG पहुंच रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *