ESDS ने निवेशकों को रुलाया, 6 दिन से लगातार लोअर सर्किट, यह रहा भाव

मुंबई- शेयर बाजार में जोरदार तेजी के बीच ESDS सॉफ्टवेयर सॉल्यूशंस के शेयरों में लगातार 6वें दिन गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार के कारोबार में इसके शेयर 5 प्रतिशत के लोअर सर्किट के साथ 1,362.40 रुपये के लेवल पर आ गए। इस स्टॉक ने पिछले महीने शेयर बाजार में कदम रखने के बाद अपने निवेशकों को मल्टीबैगर रिटर्न दिया है।

ESDS सॉफ्टवेयर सॉल्यूशंस लिमिटेड के शेयरों को NSE और BSE ने लॉन्ग टर्म एडिशनल सर्विलॉन्स मेजर (ASM) फ्रेमवर्क के तहत रखा है। एक्सचेंज शॉर्ट टर्म और लॉन्ग टर्म का इस्तेमाल किसी स्टॉक में भारी अस्थिरता और असमान्य प्राइस मूवमेंट के लिए करते हैं।

हालांकि, ईएसडीएस सॉफ्टवेयर सॉल्यूशंस के शेयर अभी भी अपने सार्वजनिक पेशकश (IPO) के इश्यू प्राइस 429 रुपये से 217 प्रतिशत ऊपर कारोबार कर रहा है। डेटा सेंटर और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) इन्फ्रास्ट्रक्चर कंपनी ESDS 4 सितंबर 2026 को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर लिस्ट हुए थे।

बोनांजा रिसर्च एनालिस्ट नितंत दरेकर ने बताया, ” कंपनी का डेटा-सेंटर क्षमता बढ़ाने का प्लान और AI इन्फ्रास्ट्रक्चर का मौका अगले ग्रोथ फेज को सपोर्ट कर सकता है। निवेशक प्लान किए गए कैपेक्स के अमल, नई क्षमता के बढ़ने, क्लाइंट कॉन्सेंट्रेशन और वैल्यूएशन पर खास नजर रखें। खासकर लिस्टिंग के बाद शेयर में आई तेज रैली के बाद यह और जरूरी हो गया है। एक्सपर्ट ने कहा, “कमाई की ग्रोथ कितनी टिकाऊ रहती है, यही तय करेगा कि मौजूदा वैल्यूएशन सही है या नहीं।”

Lemonn रिसर्च के हेड गौरव गर्ग ने कहा कि तीन गुना मुनाफा हासिल करने वाले अलॉटीज को इसे सुरक्षित कर लेना चाहिए। कुछ हिस्सा बुक कर लें और बाकी को ट्रेल करते रहें। वहीं नए बायर्स लोअर सर्किट पर अटके शेयर को पकड़ने की कोशिश न करें। पहले शेयर को एक मजबूत IPO बेस बनाने दें। यानी, ऐसा करेक्शन जो पीक के लगभग एक-तिहाई के अंदर रहे (लगभग ₹1,250 के ऊपर) और उसके बाद कुछ हफ्तों तक दोतरफा ट्रेडिंग हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *