कमजोर बाजार में भी 6% उछला गोल्ड लोन देने वाली कंपनी का शेयर, और चढ़ेगा

मुंबई- एनबीएफसी सेक्टर की कंपनी आइआइएफएल फाइनेंस के शेयर 30 अप्रैल को बाजार में गिरावट के बावजूद 6 फीसदी तक चढ़ गया। कंपनी के शेयरों में यह तेजी तिमाही नतीजों के चलते देखने को मिल रही है। मार्च तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेट एयूएम (एसेट अंडर मैनेजमेंट) सालाना आधार पर 38 प्रतिशत बढ़कर 1,08,180 करोड़ रुपये हो गया।

मोतीलाल ओसवाल ने आईआईएफएल फाइनेंस (IIFL Finance) को खरीदने की सलाह दी है। ब्रोकरेज का मानना है कि यह शेयर 600 रुपये तक जा सकता है। यानी पिछले बंद भाव 446 रुपये के मुकाबले 34 प्रतिशत का रिटर्न दे सकता है।

ब्रोकरेज के अनुसार, आईआईएफएल फाइनेंस ने एक मजबूत तिमाही प्रदर्शन किया है। गोल्ड लोन केटेगरी में मजबूत गति देखने को मिली। इसे बेहतर मांग और अनुकूल सोने की कीमतों का समर्थन मिला। माइक्रो फाइनेंस कारोबार में भी सुधार के संकेत दिखे, जहां वृद्धि में तेजी और एसेट क्वालिटी में सुधार हुआ।

आईआईएफएल फाइनेंस का मार्च तिमाही में कंसोलिडेट एयूएम (एसेट अंडर मैनेजमेंट) सालाना आधार पर 38 प्रतिशत बढ़कर 1,08,180 करोड़ रुपये हो गया। प्रॉफिट आफ्टर टैक्स 623.2 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 251.4 करोड़ रुपये से 148 प्रतिशत अधिक है। यह पिछली तिमाही के 501.4 करोड़ रुपये से 24 प्रतिशत बढ़ा है।

एसेट क्वालिटी में सुधार हुआ है। ग्रॉस गैर-निष्पादित परिसंपत्तियां (NPA) घटकर 1.5 प्रतिशत पर आ गईं। यह वित्त वर्ष 26 की तीसरी तिमाही के 1.5 प्रतिशत से 14 आधार अंक कम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *