इन्फोसिस देगी 25 रुपये का डिविडेंड, मुनाफा 21 प्रतिशत बढ़कर 8,500 करोड़ के पार

मुंबई- आईटी कंपनी इंफोसिस का चौथी तिमाही यानी जनवरी से मार्च के दौरान नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 21% बढ़कर 8,501 करोड़ रुपये रहा। पिछले साल इसी तिमाही में 7,033 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।रेवेन्यू करीब 13.38% बढ़ा। यह ₹46,402 करोड़ पर पहुंच गया है, जो पिछले साल ₹40,925 करोड़ था।

अच्छे प्रदर्शन को देखते हुए इंफोसिस ने FY27 के लिए अपने रेवेन्यू गाइडेंस के अनुमान को 1.5%-3.5% किया है। कंपनी ने 25 रुपए का डिविडेंड देना का भी ऐलान किया है। कंपनियां अपने मुनाफे का कुछ हिस्सा अपने शेयरधारकों के देती हैं, इसे डिविडेंड या लाभांश कहा जाता है।

आईटी सेक्टर के लिए सबसे बड़ी चिंता ‘एट्रीशन रेट’ (नौकरी छोड़ने की दर) होती है। कंपनी का एट्रीशन रेट पिछले साल के 14.1% से गिरकर अब 12.6% पर आ गया है। तिमाही दर तिमाही आधार पर देखें तो इसमें 0.3% की बढ़ोतरी हुई है। यानी पिछली तिमाही के मुकाबले इस तिमाही में 8,440 लोगों ने नौकरी छोड़ी है।

कंपनी में अभी 3,28,594 कर्मचारी हैं। पिछली तिमाही (Q3FY26) में यह आंकड़ा 3,37,034 था। पिछले साल की समान तिमाही (Q4FY25) में कंपनी में 3,23,578 कर्मचारी थे। वहीं कंपनी ने कहा कि FY27 में इंफोसिस 20 हजार फ्रेशर्स हायर करेगी। 6 महीने में कंपनी का शेयर 20% और इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 25% गिरा है। वहीं एक साल में 16% गिरा है। कंपनी का मार्केट कैप 5.15 लाख करोड़ रुपए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *