मीशो का शेयर 12% से ज्यादा भागा, जेपी मॉर्गन की रिपोर्ट से मिली मदद
मुंबई- मीशो (Meesho) के शेयर में गुरुवार को जोरदार तेजी आई है। एनएसई पर ये शेयर 20.33 रुपए यानी 11.77 फीसदी की बढ़त के साथ 193 रुपए के ऊपर दिख रहा था। बाद में यह 196.62 रुपए तक चला गया था।
इस शेयर पर जेपी मॉर्गन काफी बुलिश है। उसका मानना है कि Meesho में 20% तेजी दिख सकती है। मीशो पर जेपी मॉर्गन ने ओवरवेट रेटिंग देते हुए शेयर का लक्ष्य 215 रुपए दिया है। उसके स्टॉक में यहां से 20 फीसदी तेजी आने की उम्मीद है।
जेपी मॉर्गन ने कहा कि मीशो की NMV (Net Merchandise Value) में सालाना आधार पर 23 फीसदी की ग्रोथ संभव है। कंपनी की क्लाइंट ऑर्डर फ्रीक्वेंसी हाई है। आगे यह 7.5 गुना से बढ़कर 13 गुना हो सकती है। हालांकि, रिटर्न में कमी आ रही है। लेकिन आगे विज्ञापन से भी कमाई बढ़ सकती है और लॉजिस्टिक कॉस्ट में कमी आ सकती है।
ब्रोकरेज का कहना है कि वित्त वर्ष 2028 तक कंपनी का फ्री कैश फ्लो पॉजिटिव हो सकता है। निवेश के चलते फ्री कैश फ्लो निवेटिव हो गया है। कंपनी की टियर 2 और टियर 3 शहरों में अच्छी मौजूदगी है। मीशो मॉल के जरिए कंपनी का प्रीमियम सेगमेंट पर फोकस है। भारत के ई-कॉमर्स स्पेस में सालाना 20–25 फीसदी की ग्रोथ हो रही है। इससे कंपनी को फायदा होगा।

