अब देश में 543 लोकसभा सांसदों की बजाय 850 सांसद हो सकते हैं, नया प्रस्ताव

मुंबई-सरकार ने लोकसभा की सीटों को बढ़ाकर 850 करने का प्रस्ताव रखा है। इसमें राज्यों के लिए 815 सीटें और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए 35 सीटें रखी गई हैं। यह बिल सांसदों के साथ शेयर कर दिया गया है और इसे संसद के आगामी विशेष सत्र में 16 अप्रैल से पेश किया जाएगा।

सरकार अलग से यह भी बदलाव लाएगी कि महिलाओं के लिए 33% आरक्षण लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में 2029 से पहले लागू हो जाए। अभी यह आरक्षण 2027 की जनगणना और उसके बाद होने वाले परिसीमन (सीटों की नई सीमा तय करने) के बाद लागू होने वाला था।

संविधान के अनुसार अभी राज्यों से 530 और केंद्र शासित प्रदेशों से 20 सीटें हो सकती हैं, लेकिन परिसीमन आयोग ने कुल 543 सीटें तय कर रखी हैं। सरकार ने सांसदों के बीच संविधान (131वां संशोधन) बिल भी सर्कुलेट कर दिया है। हाल ही में केंद्रीय कैबिनेट ने एक बिल को मंजूरी दी है, जिसमें लोकसभा की सीटें बढ़ाकर 816 करने और महिलाओं को 33% आरक्षण जल्दी देने का प्रावधान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *