अडाणी ने किया मीडिया में प्रवेश, क्विंटिलियन में खरीदी हिस्सेदारी 

मुंबई- गौतम अडाणी के अडाणी समूह ने राघव बहल के मीडिया वेंचर क्विंटिलियन बिजनेस मीडिया प्राइवेट लिमिटेड (क्यूबीएम) में हिस्सेदारी ली है। इस खबर का असर भारतीय शेयर बाजार पर भी दिखा है।

बुधवार के कारोबार में निवेशकों ने शेयर बाजार में लिस्टेड कंपनी Quint Digital Media लिमिटेड के स्टॉक की जबरदस्त खरीदारी की है। इसका असर ये हुआ कि कंपनी के स्टॉक पर अपर सर्किट लग गया। बीएसई इंडेक्स पर Quint Digital Media लिमिटेड का शेयर भाव 483.40 रुपए पर बंद हुआ। कंपनी के स्टॉक का अपर सर्किट 20 फीसदी था। मतलब ये कि एक दिन पहले के मुकाबले कंपनी के स्टॉक में 20 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

रुपए के हिसाब से प्रति शेयर 80.55 रुपए की बढ़त दर्ज की गई है। अडाणी समूह ने जिस मीडिया वेंचर में हिस्सेदारी ली है, उसका नाम क्यूबीएम है। ये बिजनेस और फाइनेंस से जुड़ी खबरें देने वाली कंपनी है और ब्लूमबर्गक्विंट नाम के डिजिटल न्यूज प्लेटफॉर्म का संचालन करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *