विप्रो के 6,716 कर्मचारियों की संख्या घट गई, शेयर 35 पर्सेंट से ज्यादा टूटा

मुंबई- विप्रो का दूसरी तिमाही में 24,752 करोड़ का राजस्व रहा है। यह पिछले साल की तुलना में 9.1% ज्यादा है। हालांकि, कमाई बढ़ने के बाद भी कंपनी का मुनाफा 1.4% घट गया है। इस तिमाही में विप्रो को ₹3,200.6 करोड़ का मुनाफा हुआ है, जो बीते साल इसी अवधि में ₹3,246.2 करोड़ रहा था।

इस साल 2026 में अब तक कंपनी का शेयर 34.9% गिर चुका है। इस दौरान निफ्टी 50 में करीब 12% की गिरावट आई है, यानी विप्रो का प्रदर्शन बाजार के मुकाबले काफी कमजोर रहा है। विप्रो का मार्केट कैप लगभग ₹1.72 लाख करोड़ है। इस तिमाही में कर्मचारियों की संख्या घटकर 2,36,328 रह गई है, जो पिछली तिमाही में 2,43,044 थी। यानी तीन महीनों में कुल 6,716 कर्मचारी कम हुए हैं।

कर्मचारियों के खुद से नौकरी छोड़ने की दर में सुधार आया है। पिछले 12 महीनों के आधार पर यह 13.8% पर आ गई है, जो इससे पिछली तिमाही में 13.9% थी। पिछले 12 महीनों के आधार पर एट्रिशन रेट 13.8% रहने का मतलब है कि पूरे एक साल में औसतन हर 100 में से लगभग 14 कर्मचारियों ने कंपनी छोड़ी है।

विप्रो ने साल की तीसरी तिमाही के लिए भी अपना अनुमान जारी कर दिया है। कंपनी को उम्मीद है कि उसकी आईटी सेवाओं से होने वाली कमाई 2.57 बिलियन डॉलर से 2.62 बिलियन डॉलर यानी करीब ₹24,000 से ₹25,000 करोड़ के बीच रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *