एचसीएल टेक का फायदा 21 पर्सेंट बढ़कर 5,132 करोड़, 12 रुपये का डिविडेंड

मुंबई- IT कंपनी HCL टेक का दूसरी तिमाही में नेट प्रॉफिट यानी शुद्ध-मुनाफा सालाना आधार (YoY) पर 21% बढ़कर 5,132 करोड़ रुपए रहा। पिछले साल इसी तिमाही (Q2FY26) में कंपनी का मुनाफा 4,235 करोड़ रुपए था।वहीं पिछली तिमाही (Q2FY6) में यह 4,624 करोड़ रुपए रहा था। यानी तिमाही आधार (QoQ) पर कंपनी का नेट प्रॉफिट 11% बढ़ा है।
डिजिटल, इंजीनियरिंग, क्लाउड और सॉफ्टवेयर वर्टिकल में बेहतर कामकाज और ऑर्डर्स मिलने की वजह से कंपनी का मुनाफा बढ़ा है। दूसरी तिमाही में HCL टेक का रेवेन्यू सालाना आधार पर 11.5% बढ़कर 35,620 करोड़ रुपए रहा, जो पिछले साल की समान तिमाही में 31,942 करोड़ रुपए था। वहीं पिछली तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 34,579 करोड़ रुपए था।

HCL टेक के बोर्ड ने शेयरहोल्डर्स को प्रति शेयर 12 रुपए के डिविडेंड (लाभांश) देने को भी मंजूरी दी है। कंपनियां अपने शेयरहोल्डर्स को मुनाफे का कुछ हिस्सा देती हैं, उसे डिविडेंड कहते हैं। कंपनी लगातार डिजिटल, क्लाउड और एआई (AI) सॉल्यूशंस के सेक्टर में अपनी पहुंच बढ़ाने और नए ग्लोबल ऑर्डर्स हासिल करने पर फोकस कर रही है।

कंपनी का शेयर पिछले 1 महीने में 3%, 6 महीने में 15% और एक साल में 18% गिरा है। सिर्फ इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक शेयर 25% गिरा है। कंपनी की मार्केट वैल्यू 3.31 लाख करोड़ रुपए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *