इस हफ्ते 6 आईपीओ में निवेश का मौका, 10,000 करोड़ से ज्यादा जुटेगी रकम

मुंबई- इस हफ्ते कुल 6 कंपनियां शेयर बाजार में उतरने वाली हैं। यह सभी आईपीओ मेनबोर्ड के होंगे। इसमें सबसे बड़ा आईपीओ जेटवर्क का है जो 5000 करोड़ रुपये का है।एचडी फायर प्रोटेक्ट का आईपीओ 13 अक्तूबर से 15 अक्तूबर तक खुलेगा। 258 से 271 रुपए प्रति शेयर के भाव पर कंपनी 712 करोड़ रुपये जुटाएगी।। लॉट साइज 55 शेयरों का है। 1997 में बनी HD फायर प्रोटेक्ट सुरक्षा से जुड़े इक्विपमेंट्स और सिस्टम बनाती और सप्लाई करती है। इसके प्रोडक्ट्स में स्प्रिंकलर्स, अलार्म वॉल्व्स, डेल्यूज वॉल्व्स, फोम सिस्टम्स, मॉनिटर्स, नोजल्स, कस्टम-इंजीनियर्ड सिस्टम्स और गैस सेपरेशन सिस्टम शामिल हैं।

फ्यूजन सीएक्स का 702 करोड़ का आईपीओ 14 से 16 अक्तूबर तक खुलेगा। इसका भाव 275 से 289 रुपये है और लॉट साइज 51 शेयरों का है। इसमें ₹500 करोड़ के फ्रेश शेयर जारी किए जाएंगे, जबकि ₹202 करोड़ का ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा। फ्यूजन CX कस्टमर एक्सपीरियंस और बिजनेस प्रोसेस सॉल्यूशंस देती है। इसके 13 देशों में 40 डिलीवरी सेंटर्स हैं। इसके ग्राहकों में फॉर्च्यून 1000 की 22 कंपनियां हैं। कंपनी टेलीकॉम, हेल्थकेयर, ट्रैवल, BFSI और रिटेल जैसे सेक्टर्स में काम करती है।

सहजानंद मेडिकल का आईपीओ 15 से 19 अक्तूबर तक खुलेगा। 327 से 384 रुपये का भाव तय किया गया है। 2001 में बनी सहजानंद मेडिकल टेक्नोलॉजीज (SMT) वैस्कुलर और हार्ट इंटरवेंशन से जुड़े मेडिकल डिवाइसेस बनाती है। इसके पोर्टफोलियो में कोरोनरी स्टेंट, बैलून्स, रीनल स्टेंट और पेरीफेरल ड्रग-कोटेड बैलून्स शामिल हैं। इसके प्रॉडक्ट्स 76 से ज्यादा देशों में इस्तेमाल होते हैं।

बोनफिग्लियोली ट्रांसमिशन का आईपीओ 15 अक्तूबर से 19 अक्तूबर खुला रहेगा। 2533 करोड़ रुपये का आईपीओ का भाव 558 से 586 रुपये तय किया गया है। यह पूरी तरह से ऑफर फार सेल है। बोनफिग्लियोली ट्रांसमिशन लिमिटेड भारत की प्रमुख टेक्नोलॉजी-ड्रिवन कंपनियों में से एक है। यह मैकेनिकल और इलेक्ट्रो-मैकेनिकल पावर ट्रांसमिशन और इंडस्ट्रियल ड्राइव सॉल्यूशंस मुहैया कराती है। कंपनी हाई-प्रिसिजन और मिशन-क्रिटिकल गियरबॉक्स व ड्राइव सिस्टम्स का डिजाइन और मैन्युफैक्चरिंग करती है, जिनका इस्तेमाल कई बड़ी इंडस्ट्रीज में होता है।

जेटवर्क का आईपीओ 5012 करोड़ रुपये का है। यह 15 अक्तूबर से 19 अक्तूबर तक खुलेगा। 143 से 151 रुपये प्रति शेयर इसका भाव तय किया गया है। आईपीओ में ₹2,830 करोड़ के फ्रेश शेयर, जबकि ₹2,182.33 करोड़ का ऑफर फॉर सेल रहेगा। 2017 में स्थापित जेटवर्क एक ‘एसेट-लाइट’ टेक-ड्रिवन ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग प्लेटफॉर्म है। ये ‘Zetwerk OS’ के जरिए कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, रिन्यूएबल्स, एआई इंफ्रास्ट्रक्चर, डिफेंस और ऑटोमेशन जैसे सेक्टर्स में कंपनियों को मैन्युफैक्चरिंग पार्टनर्स से जोड़ता है।

टोनबो इमेजिंग का आईपीओ भी 15 से 19 अक्तूबर तक खुलेगा। 852 करोड़ रुपये का यह इश्यू 665 से 700 रुपये के भाव पर आ रहा है। दिसंबर 2003 में बनी टोनबो इमेजिंग एक ग्लोबल डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक्स OEM है। यह कंपनी डिफेंस और सिक्योरिटी सेक्टर्स के लिए एडवांस्ड इलेक्ट्रो-ऑप्टिक, इन्फ्रारेड (EO/IR), एम्बेडेड विजन, कम्युनिकेशन, गाइडेंस और सर्विलांस सिस्टम्स बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *