इन चार शेयरों में मिल सकता 39 प्रतिशत तक फायदा, मैक्वेरी की यह है राय

मुंबई- ब्रोकरेज फर्म मैक्वेरी ने 5 शेयरों को खरीदने की सलाह दी है। उसका मानना है कि इनमें 39 प्रतिशत तक फायदा मिल सकता है। मैक्वेरी ने नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के साथ-साथ बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE), MCX, ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म Groww की पैरेंट कंपनी Billionbrains Garage Ventures और Angel One पर कवरेज शुरू की है।

इन पांचो में से, मैक्वेरी के अनुसार Groww में सबसे ज़्यादा 39% तक की तेजी की संभावना है, जबकि बाकी कंपनियों के लिए मैक्वेरी ने 11% से 22% के बीच का रिटर्न का अनुमान लगाया है। एनएसई का शएयर 1965 रुपये तक जा सकता है। यानी इश्यू प्राइस से लगभग 11% की बढ़त की संभावना है।

मैक्वेरी ने NSE को बाज़ार पर दबदबा रखने वाला कहा है, क्योंकि इसका मार्केट शेयर और ताकत सबसे ज़्यादा है। उसने कहा कि सेवाओं का पूरा सेट, टेक्नोलॉजी स्टैक और भारी लिक्विडिटी NSE को भारत के फाइनेंशियलाइज़ेशन थीम का मुख्य आधार (lynchpin) बनाती है।

मैक्वेरी ने BSE को ₹4,000 के प्राइस टारगेट के साथ “आउटपरफॉर्म” रेटिंग दी है, जो मौजूदा स्तरों से 22% की बढ़त की संभावना दिखाता है। इसे “चैलेंजर” बताते हुए, मैक्वेरी ने कहा कि इंडेक्स ऑप्शन की ओर बढ़ने से BSE, NSE का एक मज़बूत कॉम्पिटिटर बन गया है।

ब्रोकरेज ने MCX को “फीनिक्स” कहा है क्योंकि यह “लगभग खत्म होने” जैसी स्थिति से उबरकर वापस आया है और कमोडिटी ट्रेडिंग में दबदबा बनाने के लिए ‘फर्स्ट-मूवर एडवांटेज’ (सबसे पहले शुरुआत करने का फायदा) का इस्तेमाल किया है। इसका शेयर 3820 रुपये तक जा सकता है। MCX में इन्वेस्टर्स और प्रोडक्ट्स की कम पहुंच में सुधार की गुंजाइश है, जिससे साफ तौर पर ग्रोथ और ज़्यादा मार्जिन मिल सकता है।

Groww को बाजार में बड़ा बदलाव लाने वाला बताते हुए, मैक्वेरी ने इस प्लेटफ़ॉर्म के लिए “आउटपरफॉर्म” रेटिंग और ₹260 का प्राइस टारगेट दिया है। इसका मतलब है कि इसमें 39% की बढ़त की संभावना है, जो इन पांचों स्टॉक्स में सबसे ज़्यादा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *