यह कंपनी देगी हर तीन शेयर पर एक नया शेयर मुफ्त में, 17 जून है रिकॉर्ड डेट

मुंबई- रियल एस्टेट सेक्टर की कंपनी ब्रिगेड एंटरप्राइजेज बोनस शेयर दे रही है। शेयरहोल्डर्स को उनके पास मौजूद हर 3 शेयरों पर 1 नया शेयर बोनस के तौर पर मिलने वाला है। रिकॉर्ड डेट 17 जून है। इस तारीख तक जिन लोगों के नाम शेयरों के लाभार्थी मालिकों के तौर पर रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपॉजिटरीज के रिकॉर्ड्स में होंगे, वे बोनस शेयर के हकदार होंगे।

बोनस शेयरों के अलॉटमेंट की तारीख 18 जून है। 19 जून से इनमें ट्रेडिंग शुरू हो जाएगी। कंपनी के शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है। ब्रिगेड एंटरप्राइजेज ने इससे पहले 2019 में बोनस शेयर बांटे थे। उस वक्त शेयरहोल्डर्स को उनके पास मौजूद हर 2 शेयरों पर 1 नया शेयर बोनस के तौर पर दिया था।

6 महीनों में यह शेयर 23 प्रतिशत गिरा है। एक साल में कीमत 45 प्रतिशत नीचे आई है। 5 साल में भाव 143 प्रतिशत मजबूत हुआ है। ब्रिगेड एंटरप्राइजेज में मार्च 2026 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 41.11 प्रतिशत​ हिस्सेदारी थी। कंपनी वित्त वर्ष 2026 के लिए 2 रुपये प्रति शेयर के फाइनल डिविडेंड की भी घोषणा कर चुकी है। इस पर कंपनी की सालाना आम बैठक में शेयरहोल्डर्स की मंजूरी ली जाएगी।

कंपनी का जनवरी-मार्च 2026 तिमाही में शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 24 प्रतिशत घटकर 190.70 करोड़ रुपये रह गया। कुल आय भी एक साल पहले के मुकाबले 0.59 प्रतिशत कम होकर 1,523.11 करोड़ रुपये पर आ गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *