एक साल में इस शेयर में एक लाख रुपये का निवेश बन गया 5.68 लाख रुपये
मुंबई- साल 2026 में अब तक Sterlite Technologies Limited का शेयर करीब 8 गुना बढ़ चुका है। वहीं 6 महीने में इसने 357.59% का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। वहीं, 1 साल में इसने 568 का रिटर्न दिया है। यानी इस दौरान एक लाख रुपये का निवेश 5.68 लाख रुपये बन गया है।
टेलीकॉम और ऑप्टिकल फाइबर कंपनी Sterlite Technologies Limited (STL) ने डेटा सेंटर के लिए फाइबर ऑप्टिक केबल की नई रेंज पेश की है। इन केबल्स की खास बात यह है कि इनके सिरों पर कनेक्टर फैक्ट्री से ही लगे होते हैं। यानी साइट पर पहुंचने के बाद इंजीनियरों को इन्हें हाथ से लगाने की जरूरत नहीं होगी। इससे इंस्टॉलेशन का काम आसान और तेज हो सकता है।
STL ने इस प्रोडक्ट रेंज को दो हिस्सों में बांटा है। पहली रेंज में 48 से 576 ऑप्टिकल फाइबर वाली केबल हैं। इनका इस्तेमाल एक ही डेटा हॉल के अंदर कनेक्शन के लिए किया जाएगा। दूसरी रेंज में 144 से 6,912 ऑप्टिकल फाइबर वाली केबल शामिल हैं। इन्हें अलग-अलग बिल्डिंग के बीच या किसी बड़े कैंपस में लंबी दूरी के कनेक्शन के लिए बनाया गया है। ये केबल लंबे समय तक धूप और दूसरी बाहरी परिस्थितियों को झेलने के लिए भी तैयार की गई है।
STL ने इन केबल्स में एक पेटेंटेड तकनीक का भी इस्तेमाल किया है। इसमें अलग-अलग फाइबर को रंगों के जरिए आसानी से पहचाना जा सकता है। इससे इंस्टॉलेशन के दौरान फाइबर की पहचान करना और उन्हें आपस में स्प्लाइस करना आसान होगा।

