इस शेयर ने 6 महीने में एक लाख रुपये को बना दिया 1.60 लाख रुपये, यह है भाव
मुंबई- ब्रोकरेज फर्म ‘इनक्रेड इक्विटीज’ (InCred Equities) ने TCPL पैकेजिंग के शेयरों को खरीदने की सलाह दी है। इसका अनुमान है कि यह शेयर 5270 रुपये तक जा सकता है। यानी मौजूदा भाव 4471 रुपये की तुलना में इसमें 18 पर्सेंट का फायदा मिल सकता है। इसका मतलब कि एक लाख रुपये लगाने पर वह रकम 1.18 लाख रुपये हो जाएगी।
ब्रोकरेज का यह पॉजिटिव नजरिया कंपनी के मुख्य कारोबार में आ रहे सुधार, सितंबर तिमाही के मजबूत प्रदर्शन और लिथियम-आयन बैटरी सेपरेटर फिल्म के कारोबार में कंपनी की प्रवेश करने की योजना पर आधारित है। इनक्रेड इक्विटीज ने अपने रिसर्च रिपोर्ट में कहा है कि TCPL पैकेजिंग के पेपरबोर्ड और फ्लेक्सिबल पैकेजिंग दोनों ही सेगमेंट में ग्रोथ की रफ्तार बेहतर हुई है।
कंपनी की योजना अगले 18 महीनों में ₹125 करोड़ का निवेश करने की है, ताकि सालाना 70 मिलियन वर्ग मीटर की शुरुआती विनिर्माण क्षमता (manufacturing capacity) स्थापित की जा सके। यह क्षमता लगभग 6-8 GWh बैटरी सेल के उत्पादन के लिए पर्याप्त है, और इसका कमर्शियल उत्पादन वित्त वर्ष 2028 की चौथी तिमाही (Q4 FY28) से शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है।
पिछले एक साल में TCPL पैकेजिंग के शेयरों ने शानदार रिटर्न दिया है। इस शेयर में एक महीने में 4.59% और पिछले 6 महीनों में 60% की तेजी आई है। पिछले एक साल में यह स्टॉक 34.44% और तीन सालों में 111.86% चढ़ा है। पांच वर्षों में इसका रिटर्न लगभग 701% रहा है, जो यह दिखाता है कि लंबे समय में इस स्टॉक ने निवेशकों के लिए काफी संपत्ति बनाई है।

